Loading...
टेस्ट क्रिकेट: विदेशी धरती पर ऐसे रहे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आंकड़े
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: विदेशी धरती पर ऐसे रहे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आंकड़े

Aug 04, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के मुकाबले गॉल और कोलंबो में होंगे। भारतीय टीम 9 साल बाद श्रीलंका के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इससे पहले टीम ने 2017 में श्रीलंका का दौरा किया था। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। आइए विदेशी धरती पर उनके आंकड़े जान लेते हैं।

विकेट

घर से बाहर 99 विकेट ले चुके हैं सिराज 

सिराज ने घर से बाहर अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 49 पारियों में 29.58 की औसत से 99 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है।

इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक टेस्ट मैच तटस्थ स्थान पर खेला है। उस मुकाबले की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

श्रीलंका में सिराज पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।

विदेशी

सिराज ने विदेशी धरती पर लिए हैं सभी 5 विकेट हॉल 

सिराज ने अपने टेस्ट करियर के सभी 5 विकेट हॉल विदेशी धरती पर लिए हैं।

इनमें इंग्लैंड में 2 बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में एक-एक बार उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

हालांकि, एशिया में वह अब तक एक भी पारी में 5 विकेट नहीं ले सके हैं।

इस महाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 विकेट पर 40 रन रहा है। उन्होंने एशिया में 21 टेस्ट में 42 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है सिराज का टेस्ट करियर 

सिराज ने पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 46 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 29.74 की औसत से 140 विकेट अपने नाम किए हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है।

अपने टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट (50) इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT