Loading...
मोहम्मद शमी ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर में पूरे किए 900 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
शमी ने पूरे किए 900 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मोहम्मद शमी ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर में पूरे किए 900 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

Aug 30, 2026
05:13 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अहम मुकाम हासिल किया। दरअसल, उन्होंने अपने पेशेवर करियर में 900 विकेट पूरे किए। दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने सेंट्रल जोन की पहली पारी में 2 विकेट लिए और ये आंकड़ा छूआ। वह 900 विकेट लेने वाले भारत के कुल छठे गेंदबाज बने। आइए उनके आंकडो पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

बेमिसाल रहा है शमी का पेशेवर करियर 

शमी ने 2010 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 149 लिस्ट-A मैचों में 23.90 की औसत के साथ 283 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।

उन्होंने 196 टी-20 मैचों में 25.07 की औसत के साथ 238 विकेट चटकाए थे।

अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 99 मैचों में लगभग 26 की औसत से 379 विकेट लिए हैं।

करियर 

ऐसा है शमी का अंतरराष्ट्रीय करियर 

शमी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने सभी प्रारूप को मिलाकर कुल 197 मैचों में 462 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 27.71 की औसत के साथ 229 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 6 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।

उन्होंने 108 वनडे मैचों में 24.05 की औसत से 206 विकेट लिए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 27 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT