LOADING...
बाबर आजम के कारण मोहम्मद यूसुफ को छोड़ना पड़ा था चयनकर्ता का पद, जानिए पूरा मामला 
बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है (फाइल तस्वीर)

बाबर आजम के कारण मोहम्मद यूसुफ को छोड़ना पड़ा था चयनकर्ता का पद, जानिए पूरा मामला 

Feb 19, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को लेकर खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है। यूसुफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि टीम का चयनकर्ता रहते हुए उन्होंने बाबर को टीम से बाहर करने का सुझाव दिया था, लेकिन टीम प्रबंधन ने इसका कड़ा विरोध किया था। इसी मतभेद के चलते यूसुफ ने चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बयान

यूसुफ ने क्या कहा? 

यूसुफ ने एक पॉडकास्ट में कहा, "मैं पिछले 2-3 साल से कह रहा था कि बाबर की तकनीक खराब हो गई है। मैं सुन रहा था कि वह फॉर्म में नहीं है, लेकिन वह आउट-ऑफ-फॉर्म भी नहीं है। कोई खिलाड़ी सिर्फ 2-3 सीरीज तक ही फॉर्म में नहीं रह सकता और उसने पिछले 2-3 साल से रन नहीं बनाए। जब मैंने बाबर को आराम देने का सुझाव दिया, तो अचानक हर कोई मेरे खिलाफ हो गया। मुझे इस्तीफा देना पड़ा।"

पाकिस्तान 

पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मानसिकता पर यूसुफ ने कही ये बात 

यूसुफ ने कहा कि केवल मानसिकता को ही समस्या नहीं माना जा सकता, क्योंकि मानसिक ताकत का कोई मतलब नहीं जब तक आपके पास जरूरी कौशल मौजूद न हो। उन्होंने आगे कहा, "मानसिकता का चूरन बहुत गलत तरीके से बेचा जा रहा है। जब तक आपके पास कौशल नहीं है, मन कुछ भी नहीं कर सकता। अगर कौशल नहीं तो मन क्या करेगा?" यूसुफ के इस बयान ने तकनीक और मानसिकता के महत्व को स्पष्ट रूप से उजागर किया है।

Advertisement

तुलना

बाबर से दिग्गजों की तुलना पर ये बोले यूसुफ 

जब उनसे बाबर की तुलना अपने दौर के खिलाड़ियों से करने को कहा गया, तो यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तान के दिग्गज जैसे इंज़माम-उल-हक, सईद अनवर, यूनिस खान और जहीर अब्बास एक अलग स्तर के खिलाड़ी थे। यूसुफ ने कहा, "इंजी भाई और सईद भाई का स्तर किसी से नहीं मिलाया जा सकता। ये बहुत बड़े खिलाड़ी थे। बाबर उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।" उन्होंने इन चारों को पूरी तरह अलग श्रेणी और स्तर का बताया।

Advertisement

जानकारी

टी-20 विश्व कप 2026 में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं बाबर 

बाबर ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में 15 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद USA क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 46 रन निकले थे। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम मुकाबले में बाबर के बल्ले से केवल 5 रन निकले थे।

Advertisement