Loading...
मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ, टीम प्रबंधन पर उठाए सवाल
मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ

मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर भड़के मोहम्मद कैफ, टीम प्रबंधन पर उठाए सवाल

Nov 21, 2026
12:16 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के फैसले पर विवाद गहराता जा रहा है। इंग्लैंड दौरे पर भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कड़ा आरोप लगाया है।

तंज

कैफ ने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देकर कसा तंज

कैफ ने कहा कि मौजूदा टीम प्रबंधन सिर्फ हालिया प्रदर्शन देखता है और अनुभव को नजरअंदाज करता है।

उन्होंने कहा, "इस प्रबंधन में यह बहुत आम बात है। अगर आपने दो-तीन मैचों में खराब प्रदर्शन किया है... यहां तक कि अगर सचिन तेंदुलकर भी इस टीम का हिस्सा होते, एक खिलाड़ी के तौर पर और अगर उन्होंने 2-3 मैचों में खराब खेला होता, तो उन पर भी सवाल उठाए जाते। शायद उन्हें भी ड्रॉप कर दिया जाता।"

आरोप

वरिष्ठ खिलाड़ियों के अपमान का आरोप

उन्होंने आगे कहा, "तो इस प्रबंधन ने वरिष्ठता की परवाह नहीं की है। इस प्रबंधन के तहत कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव... मोहम्मद शमी को तो वापस बुलाया भी नहीं गया। इस टीम प्रबंधन ने कभी सीनियर्स को सम्मान नहीं दिया। आप सीनियर हो सकते हैं, लेकिन आपने अभी क्या किया है? सिराज के साथ भी यही हुआ है।"

उन्होंने श्रीलंका दौरे पर सिराज के कमजोर प्रदर्शन का भी बचाव किया है।

ADVERTISEMENT

हैरानी

रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने भी जताई थी हैरानी

कैफ से पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहा था कि उम्मीद है भारत मजबूती से वापसी करेगा, लेकिन अगर गति, कौशल और सीम मूवमेंट ही मानदंड थे और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मुश्किल से मिल रही थी, तो यह सवाल तो पूछना ही होगा कि मोहम्मद सिराज कहां थे?

इसी तरह पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए सिराज को बाहर रखने जाने को हैरान करने वाला फैसला बताया था।

ADVERTISEMENT