IPL 2027 नीलामी में उतर सकते हैं मोहम्मद आमिर, ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर करेंगे रजिस्ट्रेशन
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने के बाद उनके इस नीलामी में शामिल होने की संभावना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने 3 नवंबर को होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में ब्रिटिश नागरिक के तौर पर पंजीकरण कराया है। वह इसी आधार पर IPL नीलामी के लिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
नागरिकता
कैसे मिली आमिर को नागरिकता?
आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता उनकी पत्नी नारजिस खान के जरिए मिली है।
नारजिस ब्रिटेन की नागरिक और पेशे से वकील हैं। नागरिकता हासिल करने के लिए आमिर ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं हैं।
इसके अलावा उन्होंने वहां रहने से जुड़ी शर्तों को पूरा किया और नागरिकता परीक्षा भी पास की।
इस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के साथ ब्रिटेन के इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवाल शामिल थे। मई 2026 में उन्हें आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश पासपोर्ट मिला।
पासपोर्ट
आमिर को PSL में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया जाएगा
ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आमिर को इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत किया गया है।
अब वह टी-20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि घरेलू खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं।
वहीं, उनकी नागरिकता बदलने का असर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में उनकी स्थिति पर भी पड़ा है। अब इस लीग में आमिर को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया जाएगा।
सत्र
इस कारण पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं बनते
साल 2008 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी नागरिक ने इस लीग में हिस्सा नहीं लिया है। 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के बाद से उनके खेलने पर प्रभावी रूप से रोक लग गई।
आमिर का नाम अब लंबी सूची के खिलाड़ियों में शामिल होगा या नहीं, यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करेगा।
किसी एक फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी दिखाने पर वह नीलामी में शामिल हो सकते हैं। नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली है।