Loading...
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर, जानिए किसे मिली जगह
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर, जानिए किसे मिली जगह

Nov 17, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक करारा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर और सीमिट ओवर कप्तान मिचेल सैंटनर दाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

चोट

सैंटनर को कैसे लगी थी चोट?

सैंटनर को यह चोट 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए 5वें वनडे मैच में बल्लेबाजी करते समय लगी थी।

न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक गेंद सैंटनर के दाएं हाथ के पिछले हिस्से पर जा लगी। इसके बाद बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 24 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, मैच के बाद हुए स्कैन में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके चलते वे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।

बयान

NZC ने जारी किया बयान

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने सैंटनर की चोट और उनकी वापसी की समय-सीमा पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

बोर्ड ने कहा, "मिचेल सैंटनर के मैदान पर लौटने के समय पर काम किया जा रहा है। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी भागीदारी को लेकर भी उचित समय पर अपडेट दिया जाएगा।"

बता दें की इस अहम सीरीज से सैंटनर के बाहर होने से कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।

ADVERTISEMENT

इनाम

फॉक्सक्रॉफ्ट को मिला बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम

सैंटनर के विकल्प के रूप में चुने गए फॉक्सक्रॉफ्ट इससे पहले भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने इस साल मई में आयरलैंड के खिलाफ 98 रन की शानदार पारी खेली थी।

फॉक्सक्रॉफ्ट हाल ही में इंडिया-A के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैचों में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे, जहां उन्होंने 51, 42, 93 और नाबाद 10 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।

ADVERTISEMENT