Page Loader
IPL 2025: चोटिल मैक्सवेल की जगह पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे इस खिलाड़ी को मिला मौका 
मिचेल ओवेन अब पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं (तस्वीर: एक्स/@mitch_owen16)

IPL 2025: चोटिल मैक्सवेल की जगह पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे इस खिलाड़ी को मिला मौका 

May 04, 2025
01:35 pm

क्या है खबर?

पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष सत्र के लिए घायल ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है। अभी ओवेन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेल रहे हैं और पेशावर जल्मी की टीम का हिस्सा हैं। वह उस लीग में अपना दायित्व पूरा कर लेंगे उसके बाद वह PBKS की टीम के साथ जुड़ेंगे। पंजाब ने ओवेन को 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

बाहर

क्यों हुए थे मैक्सवेल बाहर?

मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर है। इसी कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। बता दें कि मौजूदा संस्करण में मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 6 पारियों में केवल 48 रन बनाए थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे। मैक्सवेल ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह जिसकी 135 पारियों में 155.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,819 रन बनाए हैं।

आंकड़े

ओवेन के आंकड़ों पर एक नजर 

ओवेन ने 34 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 30 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 25.84 की औसत और 184.57 की स्ट्राइक रेट से 646 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा है। बिग बैश लीग (BBL) में ओवेन ने 24 मैच की 21 पारियों में 33.18 की औसत और 184.37 की स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में 10 विकेट भी है।

ट्विटर पोस्ट

पंजाब किंग्स ने ऐसे किया ओवेन का स्वागत