Page Loader
मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी (तस्वीर: एक्स/@cricketcomau)

मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Feb 21, 2024
03:32 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतकीय (72*) पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 29 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही कंगारू टीम ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

ऐसी रही मार्श की पारी

ऑस्ट्रेलिया को 29 रन के कुल स्कोर पर ट्रेविस हेड (24) के रूप में पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मार्श ने डेविड वार्नर (32), ग्लेन मैक्सवेल (25), जोस इंग्लिश (20) और टिम डेविड (31*) के साथ अहम साझेदारियां करते हुए टीम को जीत दिला दी। मार्श पारी में 163.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहे।

करियर

कैसा रहा है मार्श का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

मार्श ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 53 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 51 पारियों में 34.29 की औसत और 135.58 की स्ट्राइक रेट से 1,406 रन बनाए हैं। वह 10 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 92 रन का रहा है। इसी तरह इस खिलाड़ी ने 24 पारियों 23.06 की औसत से 16 विकेट भी अपने नाम किए हैं।