Page Loader
मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, पूरे किए 2,000 रन
मिचेल मार्श ने खेली 80 रन की अहम पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, पूरे किए 2,000 रन

Mar 11, 2024
10:43 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (80) जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मार्श की पारी और साझेदारी?

कंगारू टीम को 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रन पर 5 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर मार्श ने दृढ़ता के साथ पारी को आगे बढ़ाया और एलेक्स कैरी (98*) के साथ छठे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी निभाई। वह पारी में 102 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन बनाकर बेन सेयर्स का शिकार बने, लेकिन तब तक कंगारू टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी।

उपलब्धि

मार्श ने पूरे किए 2,000 टेस्ट रन

इस पारी में मार्श ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली। पारी का 70वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद से वह 42 टेस्ट की 72 पारियों में 56.74 की औसत से 2,010 रन अपने नाम कर चुके हैं। इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। इसी तरह वह 68 पारियों में 48 विकेट चटका चुके हैं।