NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार: मिचेल मार्श बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए अन्य विजेताओं की सूची
    अगली खबर
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार: मिचेल मार्श बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए अन्य विजेताओं की सूची
    मार्श को पहली बार मिला एलन बॉर्डर मेडल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार: मिचेल मार्श बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए अन्य विजेताओं की सूची

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 31, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 2023 के लिए एलन बॉर्डर मेडल मिला है। मार्श ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें ये पुरस्कार मिला है।

    महिला वर्ग में दिए जाने वाले बेलिंडा क्लार्क मेडल को इस बार एश्ले गार्डनर ने अपने नाम किया है।

    अंपायर्स, खिलाड़ियों और मीडिया के वोटिंग के आधार पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

    आइए ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पुरस्कार विजेताओं पर एक नजर डालते हैं।

    मार्श

    मार्श ने बड़े अंतर से कमिंस समेत अन्य साथी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा 

    इस पुरस्कार जीतने के लिए मार्श को कुल 223 वोट मिले, जो दूसरे स्थान पर रहे पैट कमिंस से 79 वोट अधिक थे।

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को 144 वोट मिले, वहीं स्टीव स्मिथ के खाते में 141 वोट आए।

    स्मिथ के बाद मिचेल स्टार्क चौथे स्थान पर रहे, जिन्हे कुल 135 वोट मिले।

    ट्रेविस हेड इस सूची में 5वें स्थान पर रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 134 वोट मिले।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा 2023 में मार्श का प्रदर्शन

    मार्श ने बीते साल 5 टेस्ट खेले थे, जिसमें उन्होंने 67.50 की औसत के साथ 540 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।

    2023 में उन्होंने 20 वनडे मैचों में 47.66 की औसत और 113.94 की स्ट्राइक रेट से 858 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।

    3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने कुल 186 रन बनाए थे।

    गार्डनर

    ऐसा रहा था गार्डनर का प्रदर्शन

    26 वर्षीय ऑलराउंडर गार्डनर को कुल 147 वोट हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रही एलिसे पेरी को 134 जबकि तीसरे स्थान पर रही एनाबेल सदरलैंड को 106 वोट मिले।

    गार्डनर ने पिछले साल 2 टेस्ट में कुल 17 विकेट लिए थे।

    वनडे में 13 मैचों में उन्होंने 24 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 188 रन बनाए थे।

    14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 7.33 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 234 रन बनाए थे।

    पुरस्कार

    ये रहे अन्य पुरस्कार विजेता 

    शेन वार्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: नाथन लियोन

    वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला खिलाड़ी: एलिसे पेरी

    वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला खिलाड़ी: एलिसे पेरी

    वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे पुरुष खिलाड़ी: मिचेल मार्श

    वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 पुरुष खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ

    वर्ष की महिला घरेलू खिलाड़ी: एलिसे विलानी और सोफी डे

    वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ी: कैमरून बैनक्रॉफ्ट

    BBL13 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: मैट शॉर्ट (एडिलेड स्ट्राइकर्स)

    WBBL9 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: चमारी अटापट्टू (सिडनी थंडर)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिचेल मार्श
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    मिचेल मार्श

    चोट के कारण जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चोट के कारण टीम से बाहर हुए मिचेल स्टार्क, मार्श और स्टोइनिस क्रिकेट समाचार
    मिचेल मार्श भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर कर सकते हैं वापसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने वनडे में पहली बार ओपनिंग करते हुए जमाया अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

    Australian Cricket Awards 2019: जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की अपने वार्षिक अवार्ड्स की घोषणा, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवार्ड क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज्स को 'हाल ऑफ फेम' में शामिल किया क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: परिस्थिति के अनुसार खिलाड़ियों को NOC जारी करेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    तन्मय अग्रवाल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स रणजी ट्रॉफी
    पहला टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की मजबूत बढ़त, दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    गाबा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने हासिल की मामूली बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    गाबा टेस्ट: उस्मान ख्वाजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: पहले टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, दिसंबर: पैट कमिंस और दीप्ति शर्मा ने जीता पुरस्कार पैट कमिंस
    एडिलेड टेस्ट: वेस्टइंडीज की पारी 188 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: जोश हेजलवुड ने पूरे किए अपने 250 टेस्ट विकेट, जानिए उनके आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025