मिस्बाह उल हक ने की PCB के त्वरित प्रतिक्रियात्मक रवैये की आलोचना, दिया अहम बयान
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक ने राष्ट्रीय टीम प्रबंधन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रतिक्रियात्मक रवैये की कड़ी आलोचना की है। उनकी यह आलोचना तब सामने आई है जब PCB ने इंग्लैंड के चल रहे टेस्ट दौरे के दौरान 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को वापस घर भेज दिया था। बता दें कि मिस्बाह ने PCB के इस विवादास्पद फैसले के तुरंत बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयन समिति से भी इस्तीफा दे दिया था।
बयान
मिस्बाह ने क्या दिया बयान?
एक टेलीविजन शो के दौरान मिस्बाह ने PCB द्वारा स्थानीय कोचों और विदेशी कोचों के साथ किए जाने वाले अलग-अलग व्यवहार पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, "यह एक हकीकत है कि पाकिस्तान क्रिकेट में स्थानीय और विदेशी कोचों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जाता है। हम विदेशी कोचों को अधिक शक्ति और अधिकार दे दते हैं, लेकिन उनके असफल होने पर उनकी तुलना में स्थानीय कोचों को अधिक आलोचना का सामना करना पड़ता है।"
चेतावनी
मिस्बाह ने PCB को जल्दबाजी में फैसले लेने के खिलाफ दी चेतावनी
मिस्बाह ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों, आलोचकों, पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड को स्थानीय कोचों की आलोचना की जगह उनका समर्थन करने की जरूरत है।
उन्होंने चेतावनी दी कि दबाव में आकर अचानक किए गए बड़े बदलाव स्थिरता की जरूरत वाली टीमों के लिए और अधिक समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हमें घबराना नहीं चाहिए और सिर्फ दबाव के कारण त्वरित फैसले नहीं लेने चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसके आदि हो गए हैं।"
बदलाव
पाकिस्तान टीम में क्या हुए बदलाव?
लगातार 2 हार के बाद PCB ने मोहम्मद रिजवान, आघा सलमान, इमाम उल-हक और आमिर जमाल सहित 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
इनकी जगह सैम अयूब और अराफात मिन्हास सहित 7 नए और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
खराब नतीजों के कारण मुख्य टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई है और उनकी जगह सीमित ओवर कोच माइक हेसन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।