Loading...
इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान टीम में फेरबदल पर मिस्बाह ने दिया चयन समिति से इस्तीफा
मिस्बाह उल हक (दाएं) ने दिया चयन समिति से इस्तीफा

इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान टीम में फेरबदल पर मिस्बाह ने दिया चयन समिति से इस्तीफा

Sep 01, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मचे प्रशासनिक घमासान के बीच बड़ी खबर आई है। पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा सीरीज के बीच में टीम और कोचिंग स्टाफ में किए गए बड़े बदलावों के बाद मिस्बाह ने यह कदम उठाया है। लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रनों की करारी शिकस्त और सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद PCB ने कड़े फैसले लिए हैं।

कदम

मिस्बाह ने छोड़े दोनों मुख्य पद

ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने बोर्ड के साथ चल रही अपनी दोनों बड़ी जिम्मेदारियों को छोड़ने का मन बना लिया है।

मिस्बाह ने 4 सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति से हटने की पेशकश की है। हालांकि, PCB ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

इसके साथ ही उन्होंने लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में बल्लेबाजी सलाहकार के अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे PCB में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई

PCB ने सीरीज के बीच 7 खिलाड़ी और 2 कोच को हटाया

PCB ने लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले 7 वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है।

इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आघा, अली उस्मान, आमेर जमाल, आवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

बोर्ड ने टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया है।

उनकी जगह माइक हेसन और एशले नॉफके को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

PCB ने इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका

PCB ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों शामिल किया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। बोर्ड हर हाल में तीसरा टेस्ट जीतने का प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENT

आरोप

बाबर आजम पर लगा यह गंभीर आरोप

इस पूरी उठापटक के बीच कप्तान बाबर आजम भी पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसको के निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया और खेल गलियारों में बाबर को डमी कप्तान कहकर पुकारा जा रहा है।

क्रिकेट समीक्षकों ने कहा कि जब सरफराज को टीम से बाहर किया गया तो कप्तान होने के नाते बाबर उनके समर्थन में क्यों नहीं आए। वह पूरी तरह शांत बैठे रहे। ऐसी कप्तानी का क्या फायदा जहां आपके पास फैसलों में कोई आवाज ही नहीं है।

सफर

कैसा रहा है मिस्बाह का PCB के साथ सफर

मिस्बाह ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद PCB में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्हें 2019 में मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था।

उन्होंने कोच भूमिका पर ध्यान देने के लिए अक्टूबर 2020 में मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था। 2022 में वह सलाहकार बने थे।

वह इस साल मार्च में 4 सदस्यीय चयन समिति का हिस्सा बने थे, जिसमें आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT