Loading...
माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच का प्रस्ताव- रिपोर्ट 
हसी ने ठुकराया इंग्लैंड के कोच पद का प्रस्ताव (तस्वीर: एक्स/@ICC)

माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच का प्रस्ताव- रिपोर्ट 

Sep 02, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय अपनी टेस्ट टीम के नए बल्लेबाजी कोच की तलाश में है और इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क भी किया है। इस बीच खबर है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी माइक हसी ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसके बजाय वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के साथ अंशकालिक सलाहकार (कंसल्टेंसी) की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

कारण 

हसी ने ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हसी ने ऑस्ट्रेलिया वाली भूमिका इसलिए चुनी है क्योंकि वह इसके साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट, 'द हंड्रेड' और क्रिकेट कमेंट्री में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों को जारी रख सकते हैं।

51 वर्षीय हसी ने पिछले महीने इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के बारे में इंग्लैंड के टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग से बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही बने रहने का फैसला किया है।

कोचिंग 

CSK के साथ अपनी भूमिका जारी रख सकेंगे हसी 

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है और अभी एक मैच बाकी है, लेकिन एशेज से पहले फ्लेमिंग की कोचिंग वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका, और बांग्लादेश के दौरे करने हैं।

हसी के लिए इस फैसले का मतलब यह भी है कि वह 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना काम जारी रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT