MI बनाम RCB: विराट कोहली ने गुस्से में फेंके ग्लव्ज और हेलमेट, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इसमें RCB के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी (50) खेली। हालांकि, आउट होने के बाद का उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी गुस्से में दिख रहे हैं। वीडियो में कोहली गुस्से में सीमा रेखा के पास अपना हेलमेट और ग्लव्ज फेंकते नजर आते हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं।
कारण
क्यों गुस्से में आए कोहली?
दरअसल, कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। हार्दिक पांड्या की फुल टॉस गेंद पर उन्होंने हवाई शॉट खेला, लेकिन बल्ला उनके हाथ में घूम गया और गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों में चली गई। इससे कोहली काफी निराश नजर आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स फेंक दिए और फिर हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Have to give credit to Hardik this time!!
— Soumya Geetha (@SoumyaGeetha) April 12, 2026
Kohli - looked super disappointed - been very long seeing him tossing helmet! pic.twitter.com/771sk6vtqM