NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम LSG: पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    MI बनाम LSG: पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
    पीयूष चावला ने झटके 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम LSG: पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 17, 2024
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के स्पिनर पीयूष चावला और तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।

    दोनों ने बेहद ही किफायती गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए।

    हालांकि, इनकी शानदार गेंदबाजी के बाद भी LSG की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 214/6 का स्कोर बनाने में सफल रही।

    गेंदबाजी

    कैसी रही पीयूष की गेंदबाजी? 

    पीयूष ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही।

    उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल (55) को अपना पहला शिकार बनाया। राहुल अर्धशतक पूरा करने के बाद उनका शिकार बन गए।

    इसके बाद उन्होंने इस सीजन में शतक जड़ चुके मार्कस स्टोइनिस (28) को पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने दीपक हूडा (11) के रूप में अपनी तीसरी सफलता अर्जित की।

    गेंदबाजी

    कैसी रही तुषारा की गेंदबाजी?

    MI के तेज गेंदबाज तुषारा ने 4 ओवर में केवल 28 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

    इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट भी केवल 7 की ही रही। तुषारा ने पारी की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल (0) को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन (75) को पवेलियन की राह दिखाई।

    आखिरी में उन्हाेंने अरशद खान को भी पहली गेंद पर चलता कर दिया।

    प्रदर्शन

    IPL में दूसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं पीयूष

    पीयूष के IPL में अब 192 विकेट हो गए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल (204) हैं।

    पीयूष ने अब तक 192 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत और 7.97 की इकॉनमी से 192 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा है। IPL 2024 में उन्होंने 11 मैचों में 13 विकेट झटके हैं।

    करियर

    कैसा रहा है तुषारा का IPL और टी-20 करियर?

    तुषारा ने इसी संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 7 मैचों में 32.12 की औसत और 9.88 की इकॉनमी से 8 विकेट ले सके हैं। यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    इसी तरह वह अब तक 94 टी-20 मैचों में 19 से अधिक की औसत से 128 विकेट चटका चुके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 विकेट का रहा है। वह 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    IPL 2024

    IPL 2024: GT बनाम KKR का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण लखनऊ सुपर जायंट्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम RR: दीपक हूडा ने जड़ा IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम RR: केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 4,500 रन केएल राहुल
    IPL 2024: RR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL में DC और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम MI की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम MI: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले शतक से चूके इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन टीमों ने जीते हैं सर्वाधिक मैच टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सर्वोच्च स्कोर टी-20 विश्व कप
    विराट कोहली IPL में एक टीम से 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025