Page Loader
MI बनाम LSG: नमन धीर ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
नमन धीर ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

MI बनाम LSG: नमन धीर ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 18, 2024
12:28 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर नमन धीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (62*) खेली। यह उनके IPL करियर का और इस संस्करण का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही MI की टीम बीच में लगे लगातार झटकों के बाद भी आखिर तक मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही नमन की पारी और साझेदारी?

215 रन का लक्ष्य लेकर उतरी MI को 120 रन पर नेहल वढेरा (1) के रूप में 5वां झटका लगा था। उसके बाद नमन बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया और 25 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने ईशान किशन (14) के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई। नमन अपनी पारी में 28 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे।

करियर

कैसा रहा है नमन का IPL करियर?

नमन ने इसी संस्करण में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 7 मैच में 22.33 की औसत और 174.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 140 रन बना चुके हैं। यह उनके IPL करियर का सर्वाेच्च स्कोर भी है। इसी तरह उन्होंने 12 टी-20 मैचों में 14 की औसत और 148 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 185 रन अपने नाम कर लिए हैं। यह टी-20 करियर में भी उनका पहला अर्धशतक है।