LOADING...
MI बनाम KKR: रयान रिकेल्टन ने IPL में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े
रयान रिकेल्टन ने KKR के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

MI बनाम KKR: रयान रिकेल्टन ने IPL में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े

Mar 29, 2026
11:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (81) खेली। यह उनके IPL करियर का चौथा और KKR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 24 गेंदों पर पूर किया। उनकी पारी की बदौलत ही MI की टीम पूरे समय मैच में रही और तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ी। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही रिकेल्टन की पारी और साझेदारी?

MI को 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकेल्टन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में ही 80 रन जोड़ दिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 148 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद भी रिकेल्टन ने सूर्यकुमार यादव (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन साझेदारी निभाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वह 4 चौके और 8 छक्के जड़ चुके हैं।

उपलब्धि

रिकेल्टन और रोहित ने बनाया साझेदारी का बड़ा रिकॉर्ड

रिकेल्टन और रोहित के बीच हुई 148 रन की साझेदारी MI की ओर से किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही है। MI के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित और हर्षल गिब्स के नाम है, जिन्होंने 2012 में KKR के खिलाफ ही दूसरे विकेट के लिए 167* रन की साझेदारी निभाई थी। सूची में ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर (163* बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2012) की जोड़ी दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है रिकेल्टन का IPL करियर?

रिकेल्टन ने पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। उन्होंने 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 33.50 की औसत और 156.33 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह अब तक 51 चौके और 25 छक्के जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 741 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल है।

Advertisement