LOADING...
MI बनाम KKR: अनुकूल रॉय ने लपका रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच, यहां देखें वायरल वीडियो
KKR के अनुकूल रॉय ने रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच लपकर उनकी पारी का अंत कर दिया

MI बनाम KKR: अनुकूल रॉय ने लपका रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच, यहां देखें वायरल वीडियो

Mar 29, 2026
11:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। इसमें MI की पारी के दौरान KKR के अनुकूल रॉय ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा का सीमा रेखा के पास उल्टी तरफ दौड़कर डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा। इस कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैच

रॉय ने कैसे पकड़ा दर्शनीय कैच?

रोहित मैच में 37 गेंदों में 78 रन बनाकर खेल रहे थे। उस दौरान उन्होंने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोर से बल्ला घुमाते हुए लॉन्ग ऑन क्षेत्र के ऊपर से छक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन वहां खड़े रॉय ने पहले खुद कैच लेने का कॉल किया और पीछे की और दौड़ लगाकर छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपक लिया। इससे रोहित की तूफानी पारी का अंत हो गया। इस कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अनुकूल रॉय का शानदार कैच

Advertisement