LOADING...
सीमा रेखा पर कैच पकड़ने के नियम में बड़ा बदलाव, जानिए कब से होगा लागू 
सीमा रेखा पर कैच को लेकर नियम में बड़ा बदलाव हुआ है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

सीमा रेखा पर कैच पकड़ने के नियम में बड़ा बदलाव, जानिए कब से होगा लागू 

Jun 14, 2025
12:24 pm

क्या है खबर?

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच के नियम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब 'बनी हॉप' तरीका को पूरी तरह से अवैध करार दिया गया है। 'बनी हॉप' का मतलब है कि जब कोई खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर जाने के बाद हवा में उछलकर गेंद को अंदर फेंक कर कैच पकड़ता है। नया नियम इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों में शामिल किया जाएगा, आधिकारिक रूप से बदलाव अक्टूबर 2026 से होगा।

नियम

क्या कहता है नया नियम?

नए नियम के अनुसार, अगर कोई फील्डर हवा में रहते हुए सीमा रेखा के बाहर जाता है तो वह केवल एक बार ही गेंद को छू सकता है। कैच को मान्य करने के लिए उसे गेंद छूने के बाद दोबारा मैदान के अंदर आना होगा। पहले के नियम के अनुसार खिलाड़ी गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाकर कई बार गेंद को हवा में उछाल सकता था, बशर्ते वह गेंद के संपर्क में आने पर हवा में हो।

विवाद

इस कैच के बाद हुआ था विवाद 

बिग बैश लीग (BBL) 2023 में माइकल नेसर द्वारा किया गया ऐसा ही कैच काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को उछाला और फिर मैदान में लौटकर कैच पूरा किया। उस समय यह नियमों के तहत सही था, लेकिन इसे लेकर खेल की भावना पर बहस छिड़ गई थी। नेसर ने बताया था कि उन्हें यह तरीका उनके साथी खिलाड़ी मैट रेनशॉ से प्रेरणा लेकर सूझा, जिन्होंने 2020 में इसी तरह का प्रयास किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें नेसर के कैच का वीडियो 

कैच

नया नियम 17 जून से लागू होगा

नया नियम 17 जून से लागू हो जाएगा, जब श्रीलंका क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच गाले में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) शुरू होगा। हालांकि, MCC के नियमों में यह बदलाव आधिकारिक रूप से अक्टूबर 2026 से लागू होगा। यह बदलाव क्रिकेट के नियमों में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और आने वाले मैचों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इससे सीमा रेखा के पास होने वाले कैच के तरीके पूरी तरह बदल सकते हैं।