NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2011 में जिन सीटों पर गिरा था धोनी का विजयी छक्का, उनकी होगी नीलामी
    अगली खबर
    विश्व कप 2011 में जिन सीटों पर गिरा था धोनी का विजयी छक्का, उनकी होगी नीलामी
    महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप फाइनल में बनाए थे 91 रन (तस्वीर: X/@ICC)

    विश्व कप 2011 में जिन सीटों पर गिरा था धोनी का विजयी छक्का, उनकी होगी नीलामी

    लेखन रजत गुप्ता
    Sep 14, 2023
    10:06 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

    श्रीलंका के नुवान कुलशेखरा की गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा था। क्रिकेट प्रेमियों के जहन में आज भी वही दृश्य ताजा है।

    अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने घोषणा की है कि वे उन दो सीटों की नीलामी करेंगे जहां पर इस छक्के की गेंद गिरी थी।

    प्रदर्शन

    MCA ने पोस्ट कर दी जानकारी

    MCA ने एक्स पर पोस्ट किया, 'धोनी ने शानदार अंदाज में समापन किया। इस पल की महिमा को कायम रखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उन दो सीटों को MCA द्वारा नीलाम किया जाएगा, जहां धोनी द्वारा विश्व कप 2011 का विजयी छक्का लगाने पर गेंद गिरी थी।'

    इस नीलामी से इकट्ठे हुए पैसों से उभरते हुए खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

    इस छक्के के साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

    प्रदर्शन

    मुकाबले का हाल

    निर्णायक मुकाबले की बात करें तो 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग (0) के रूप में पहला झटका लगा था।

    7वें ओवर में सचिन तेंदुलकर (18) भी पवेलियन लौट गए थे। गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े थे।

    कोहली (35) और गंभीर (97) के आउट होने के बाद युवराज सिंह 21 और धोनी 91 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL के फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

    मुंबई क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए वसीम जाफर समेत इन दिग्गजों ने किया आवेदन क्रिकेट समाचार
    शरद पवार के पोते रोहित पवार बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025