LOADING...
IPL 2026: मयंक यादव पूरी तरह फिट, खेलने के लिए तैयार
IPL 2026: मयंक यादव कब खेलेंगे?

IPL 2026: मयंक यादव पूरी तरह फिट, खेलने के लिए तैयार

लेखन Manoj Panchal
Apr 15, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आगामी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी से मजबूती मिल सकती है। टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने पुष्टि की है कि लंबी चोट के बाद मयंक अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। 150 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने आखिरी बार 4 मई, 2025 को अपना IPL मैच खेला था।

बयान 

टॉम मूडी ने की पुष्टि

RCB के खिलाफ मैच से पहले टॉम मूडी ने पुष्टि की कि मयंक अब खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मयंक अब पूरी तरह तैयार हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में वह हमारी योजनाओं में इसलिए शामिल नहीं थे क्योंकि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं थे और गेंदबाजी लोड के लिहाज से उन्हें और समय चाहिए था।" मूडी ने मयंक और मोहसिन खान को लंबी चोट से उबारने में मेडिकल टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

आंकड़े 

अब तक खेले हैं केवल 6 मैच

पिछले IPL सीजन भी मयंक सिर्फ 2 मैच खेल पाए थे, जिसमें उनका आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ था। उस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उन्होंने 60 रन दिए थे। उनकी रफ्तार भी कम हो गई थी और वह 135-140 किमी/घंटा की रस्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। 2024 में डेब्यू के बाद से वह चोटों के कारण केवल 6 मैच ही खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 20.55 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।

Advertisement

जानकारी

मयंक के नाम है ये रिकॉर्ड

क्रिकइंफो के अनुसार, मयंक IPL इतिहास में अपने पहले 2 मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। RCB के खिलाफ मैच में उन्होंने 156.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो IPL 2024 की सबसे तेज गेंद थी।

Advertisement