LOADING...
मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मैट रेनशॉ ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है

मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 30, 2026
08:15 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और ऑलराउंडर मैट रेनशॉ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। शॉर्ट ने जहां 55 रन बनाए, वहीं रेनशॉ ने 61 रन की पारी खेली। यह शॉर्ट के वनडे करियर का चौथा और रेनशॉ का दूसरा ही अर्धशतक रहा। दोनों बल्लेबाजों ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली है। उनकी पारी से कंगारू टीम सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।

बल्लेबाजी

कैसी रही शॉर्ट की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम को शॉर्ट और एलेक्स केरी (19) की सलामी जोड़ी ने 34 रन की सामान्य शुरुआत दिलाई। इसके बाद शॉर्ट ने जोश इंग्लिश (13) के साथ 28 रन और रेनशॉ (61) के साथ 5वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। इस दौरान शॉर्ट में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 76 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

पारी

रेनशॉ ने कैसे टीम को सहारा दिया? 

रेनशॉ ने शॉर्ट के आउट होने के बाद एक छोर संभाले रखा और ओलिवर पीक (7) के साथ छठे विकेट के लिए 22 और मैथ्यू कुहनेमैन के साथ 7वें विकेट के लिए 44 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 63 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है शॉर्ट का वनडे करियर?

शॉर्ट ने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 19 मैचों की 17 पारियों में 24.50 की औसत और 89.94 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल है और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन का रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक केवल 4 वनडे खेले हैं, जिसमें वह 24.25 की औसत के साथ 97 रन बनाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है रेनशॉ का वनडे करियर?

रेनशॉ ने साल 2025 में भारतीय टीम के खिलाफ ही अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 56 की औसत और 96 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया है। यह उनका पाकिस्तान के खिलाफ पहला ही वनडे मुकाबला है और इसमें उन्होंने अर्धशतक जड़कर खुद को साबित कर दिया।

Advertisement