LOADING...
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मार्नस लाबुशेन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@cricketworldcup)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 19, 2023
09:54 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मैच जिताऊ पारी खेली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वह 110 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 52.73 रही। उनके और ट्रेविस हेड के बीच चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी हुई। यह लाबुशेन के वनडे करियर का 11वां और इस विश्व कप में तीसरा अर्धशतक है।

प्रदर्शन

विश्व कप 2023 में कैसा रहा लाबुशेन का प्रदर्शन?

लाबुशेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में 27 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वह 46 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 40, पाकिस्तान के खिलाफ 8, नीदरलैंड के खिलाफ 62, न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, इंग्लैंड के खिलाफ 71 और अफगानिस्तान के खिलाफ 14 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 18 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

कैसा रहा है लाबुशेन का वनडे करियर? 

लाबुशेन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2020 में खेला था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 49 मैच खेले हैं और 46 पारियों में 37.90 की औसत से 1,630 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 124 रन है। लाबुशेन वनडे क्रिकेट में 3 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 83.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।