Loading...
टेस्ट में बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं मार्नस लाबुशेन, जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन
खराब फॉर्म में चल रहे हैं लाबुशेन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट में बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं मार्नस लाबुशेन, जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन

Aug 22, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैके में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। उनको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने आउट किया। वह 2023 से इस प्रारूप में शतक नहीं लगा सके हैं। आइए उनके खराब प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

पिछले 2 सालों में खराब रहा लाबुशेन का प्रदर्शन 

लाबुशेन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 1 और 31 रन के स्कोर किए थे। डार्विन में खेले गए उस मैच में बांग्लादेश को हार मिली थी।

इस साल उन्होंने अब तक 5 पारियों में 24.20 की औसत के साथ 121 रन बनाए हैं। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

पिछले साल उन्होंने 15 पारियों में 20.84 की औसत से 271 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।

आंकड़े 

2023 में लगाया था अपना आखिरी टेस्ट शतक 

लाबुशेन ने एशेज 2023 के दौरान अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया था। इस मैच के बाद से उन्होंने 22 टेस्ट खेले हैं, जिसमें लगभग 26 की औसत के साथ 941 रन बनाए हैं।

एशेज 2025 तक लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर में 43 मैचों में लगभग 53 की औसत के साथ 3,789 रन बनाए थे।

इस सीरीज के बाद से लाबुशेन की बल्लेबाजी औसत में गिरावट आई है।

ADVERTISEMENT

बयान 

रिकी पोंटिंग ने लाबुशेन को ड्रॉप करने की मांग की 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि लाबुशेन की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका देना चाहिए।

उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, "चयनकर्ता लाबुशेन के साथ जो करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उसकी तारीफ करता हूं। मुझे अच्छा लगा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें फॉर्म में वापसी का मौका दिया, लेकिन अब इसमें बहुत ज्यादा समय हो गया है। मैंने पहले ही कहा है कि मैं इस सीरीज की शुरुआत में ही वह बदलाव कर देता।"

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है लाबुशेन का टेस्ट करियर 

लाबुशेन ने 2018 में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

लगभग 6 साल लम्बे टेस्ट करियर में उन्होंने 65 मैच खेले हैं, जिसकी 117 पारियों में 43.79 की औसत के साथ 4,730 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 11 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

वह अपने टेस्ट किरयर में अब तक 2 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 215 रन है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।

ADVERTISEMENT