Page Loader
मार्नस लाबुशेन ने एशेज में पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 
लाबुशेन ने एशेज में पूरे किए अपने 1,000 रन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

मार्नस लाबुशेन ने एशेज में पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 28, 2023
05:59 pm

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे पांचवे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एशेज सीरीज में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी पहली पारी में 82 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए और इस बीच यह आंकड़ा पार किया है। आइए उनके एशेज सीरीज में अब तककिए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

एशेज में 1,000 रन बनाने वाले 97वें बल्लेबाज बने लाबुशेन 

लाबुशेन अब एशेज में 1,000 रन बनाने वाले कुल 97वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में अपनी 25वीं पारी के दौरान ये आंकड़ा छूआ है। उन्होंने अब तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 14 टेस्ट में लगभग 42 की औसत के साथ 1,003 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 2 शतक और 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं, जिसमें 111 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

एशेज 2023 

एशेज 2023 में लाबुशेन के प्रदर्शन पर एक नजर 

लाबुशेन के लिए एशेज 2023 अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 5 टेस्ट की 9 पारियों में 35.00 की औसत के साथ 315 रन बना लिए हैं। इस संस्करण में उन्होंने अब तक सिर्फ 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पिछले मैच में उनके स्कोर क्रमशः 51 और 101 रन रहे थे। उससे पहले के उनके स्कोर 0, 13, 47, 30, 21 और 33 रन रहे थे।

आंकड़े 

एशेज के पिछले 2 संस्करणों में लाबुशेन का प्रदर्शन 

लाबुशेन ने 2019 में पहली बार एशेज सीरीज में हिस्सा लिया था। इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए उस संस्करण में उन्होंने 4 मैचों की 7 पारियों में 50.43 की प्रभावशाली औसत से 353 रन बनाए थे, जिसमें उनके 4 अर्धशतक भी शामिल थे। इसके बाद 2021-22 संस्करण में उन्होंने 41.88 की औसत से 335 रन बनाए थे। पिछले संस्करण में उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे।

टेस्ट करियर 

अच्छा चल रहा है लाबुशेन का टेस्ट करियर 

लाबुशेन ने 2018 में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। लगभग 5 साल लम्बे टेस्ट करियर में उन्होंने 43 मैच खेले हैं, जिसकी 75 पारियों में 53.94 की औसत के साथ 3,776 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 11 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। वह वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1-1 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 215 रन है, जो कीवी टीम के खिलाफ आया था।