NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स पर लगा 6 साल का प्रतिबंध, ICC ने की कार्रवाई
    अगली खबर
    वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स पर लगा 6 साल का प्रतिबंध, ICC ने की कार्रवाई
    वेस्टइंडीज से 2 टी-20 विश्व कप जीत चुके हैं सैमुअल्स (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स पर लगा 6 साल का प्रतिबंध, ICC ने की कार्रवाई

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 23, 2023
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद अब 6 साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    उन पर यह प्रतिबंध 11 नवंबर, 2023 से शुरू हुआ है। बता दें कि इसी साल अगस्त में सैमुअल्स पर ICC ने आरोप तय किए थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    आरोप

    सैमुअल्स पर इन 4 नियमों के उल्लंघन के आरोप हुए थे तय

    सैमुअल्स को आर्टिकल 2.4.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसमें एंटी करप्शन आधिकारी को ऐसे किसी काम के एवज में गिफ्ट, पैसे, सुविधा आदि फायदों की जानकारी न देना शामिल है।

    इसके अलावा उन्हें आर्टिकल 2.4.3 के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया था, जिसमें ऐसी किसी मेजबानी की जानकारी न देना शामिल है, जिसकी कीमत 750 अमेरिकी डॉलर या उससे ज्यादा हो।

    वहीं उन्हें आर्टिकल 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया था।

    2019

    अबू धाबी टी-10 लीग से संबंधित है ये मामला

    सैमुअल्स जिस भ्रष्टाचार में मामले में फंसे हैं, वह 2019 में अबू धाबी टी-10 लीग से संबंधित हैं, जहां वह कर्नाटक टस्कर्स टीम का हिस्सा थे लेकिन कोई मैच नहीं खेले थे।

    ICC ने टी-10 टूर्नामेंट के आयोजक ECB की ओर से ये आरोप लगाए थे और सैमुअल्स के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था।

    अगस्त 2023 में इन्हीं 4 मामलों में वह दोषी सिद्ध हुए थे।

    विवाद

    सैमुअल्स का विवादों से रहा है पुराना नाता

    अतीत में भी सैमुअल्स का कई विवादों से नाता रहा है। 2008 में उन्हें 'पैसे प्राप्त करने' और 'क्रिकेट के खेल को बदनाम करने' का दोषी पाए जाने के बाद ICC द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    2015 में उनके एक्शन के अवैध पाए जाने के बाद उन्हें 1 साल के लिए गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    इसके अलावा भी वह मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों के साथ कई विवादों में शामिल रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर

    सैमुअल्स के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    नवंबर 2020 में सैमुअल्स ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा की थी।

    उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 71 टेस्ट खेले, जिसमें 32.64 की औसत से 3,917 रन बनाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट करियर में 207 मैच में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 5,606 रन अपने नाम किए।

    उन्होंने 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 116.23 की स्ट्राइक रेट से 1,611 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 22 विकेट चटकाए।

    जानकारी

    वेस्टइंडीज से 2 बार टी-20 विश्व कप जीत चुके हैं सैमुअल्स

    सैमुअल्स वेस्टइंडीज की ओर से 2 बार टी-20 विश्व कप (2012 और 2016) जीत चुके हैं। 2012 के संस्करण में उन्होंने 38.33 की औसत और 132.94 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे। 2016 में उन्होंने 186 रन (स्ट्राइक रेट- 132.94) बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते हैं 11 करोड़ रुपये, ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा विराट कोहली
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: चौथे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    सुरेश रैना और तिलक वर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर में नजर आए कई संयोग सुरेश रैना
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: चौथे टी-20 में विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं निकोलस पूरन भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब, भारत को दी मात  वनडे क्रिकेट
    विश्वकप 2023: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक समेत टूर्नामेंट की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का विश्लेषण  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर एक नजर मोहम्मद शमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025