LOADING...
मानव सुथार ने वारविकशायर के साथ किया करार, अफगानिस्तान के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
मानव सुथार काउंटी में खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

मानव सुथार ने वारविकशायर के साथ किया करार, अफगानिस्तान के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

Jun 10, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लैंड के काउंटी क्लब वारविकशायर से करार किया है। 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर काउंटी चैंपियनशिप के अगले 2 राउंड में टीम की ओर से खेलेंगे। सुथार ने हाल ही में अपने टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेकर प्रभावित किया था। उन्होंने एक पारी में 6 विकेट भी झटके थे। उनके इसी प्रदर्शन के बाद वारविकशायर ने उन्हें टीम में शामिल किया है।

प्रदर्शन

ऐसा रहा था सुथार का प्रदर्शन 

सुथार ने टेस्ट क्रिकेट डेब्यू को यादगार बनाते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ कुल 7 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर 7/62 के आंकड़े दर्ज किए। उन्होंने बल्ले से भी 28 रन का योगदान दिया। वह टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी बने। स्पिनरों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सातवें भारतीय हैं। प्रथम श्रेणी में उनके नाम 30 मैचों में 136 विकेट दर्ज हैं।

श्रीलंका

भारत-श्रीलंका दौरे से पहले होगा मुकाबला 

सुथार का काउंटी क्रिकेट अनुभव अगस्त में होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे से पहले उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। वह 12 जून से यॉर्कशर के खिलाफ होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में वारविकशायर की ओर से खेल सकते हैं। इसके बाद अगले सप्ताह समरसेट के खिलाफ मैच में भी उनके उपलब्ध रहने की संभावना है। वारविकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने उनके टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है।

Advertisement

बयान

सुथार ने क्या कहा?

सुथार ने वारविकशायर से जुड़ने पर खुशी जताई है। वह अगले 2 मुकाबलों में टीम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। वारविकशायर ने इस सत्र की शानदार शुरुआत की है और वह टीम के खिताबी अभियान में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं वारविकशायर से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है और मुझे उम्मीद है कि आगामी मैचों में मैं खिताब की दौड़ में टीम की मदद कर सकूंगा।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement