मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में 131 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर मानव सुथार इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर प्रभावित करने के बाद वह इस समय काउंटी चैंपियनशिप में वारविकशायर की टीम से हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने ग्लेमोर्गन के खिलाफ मैच के दौरान 131 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है। उस मैच में सुथार की टीम वारविकशायर को जीत भी मिली। आइए उस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।
रिकॉर्ड
सुथार ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए
सुथार ने ग्लेमोर्गन की पहली पारी में 0.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बिना कोई रन दिए एक विकेट लिया।
उन्होंने ग्लेमोर्गन की दूसरी पारी में 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दोनों ओवर मेडेन किए।
सुथार ने मैच में 3 विकेट लिए और कोई रन नहीं दिया। उन्होंने अपनी तीनों सफलताएं बोल्ड करते हुए हासिल की।
उन्हें मैच में ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।
रिकॉर्ड
सुथार ने 131 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
सुथार ने 131 साल पुराने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के रिकॉर्ड की बराबरी की।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पूरे इतिहास में ऐसा कारनामा सिर्फ दूसरी बार हुआ है।
इससे पहले 1895 में 'द ओवल' में लीसेस्टरशायर के खिलाफ सरे के लिए खेलते हुए टॉम हेवर्ड ने ऐसा किया था।
हेवर्ड ने दोनों पारियों में बिना कोई रन दिए 3 विकेट भी लिए थे। उन्होंने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे।