Loading...
जहीर खान का बड़ा ऐलान, 'EQUAL' लीग में एक टीम से खेलेंगे महिला और पुरुष क्रिकेटर
'EQUAL' लीग में एक टीम से खेलेंगे महिला और पुरुष क्रिकेटर (सांकेतिक तस्वीर: एक्स/@ICC)

जहीर खान का बड़ा ऐलान, 'EQUAL' लीग में एक टीम से खेलेंगे महिला और पुरुष क्रिकेटर

Nov 25, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

जल्द ही पुरुष और महिला क्रिकेटर एक साथ टी-20 लीग में एक टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। क्रिकेट की यह दिलचस्प लीग 'EQUAL' (इक्वल) नाम से अगले साल जर्मनी में खेली जाएगी। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की सह-स्वामित्व वाली कंपनी 'एंकर स्पोर्ट्स एबी' और जर्मन क्रिकेट फेडरेशन (DCB) ने मिलकर इस मिश्रित टी-20 टूर्नामेंट की घोषणा की है। आइए इस लीग के बारे में जानते हैं।

लीग 

इस लीग को लेकर क्या बोले जहीर खान?

इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला पेशेवर क्रिकेटर टी-20 में एक साथ मैदान पर उतरेंगे।

इस लीग को जर्मनी की क्रिकेट गवर्निंग बॉडी के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

जहीर ने एक बयान में कहा, "क्रिकेट में लोगों को एक साथ लाने की ताकत है। यूरोप जैसे उभरते बाजारों में इसका विकास इस बात पर निर्भर करेगा कि हम इस खेल को कितने बेहतर तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा पाते हैं।"

टीमें 

पहले संस्करण में 5 टीमें लेंगी हिस्सा

जहीर ने आगे कहा, "EQUAL जैसी पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सभी लिंगों के लोगों को खेल में भाग लेने, योगदान देने और इसके विकास का हिस्सा बनने का अवसर देती है।"

टूर्नामेंट के शुरुआती प्रारूप में 5 टीमें कुल 12 टी-20 मैच खेलेंगी। हर टीम में कुल 18 खिलाड़ी होंगे, जबकि मैदान पर उतरने वाली 11 खिलाड़ियों की टीम में 6 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENT

बयान 

'EQUAL' में महिला और पुरुष क्रिकेटरों को एक देखना साथ देखना होगा दिलचस्प- नागेंद्र सिद्दोतम

एंकर स्पोर्ट्स एबी के सहमालिक नागेंद्र सिद्दोतम ने कहा कि इस पहल का मकसद पुरुष और महिला क्रिकेट के बीच पारंपरिक विभाजन को चुनौती देना है।

उन्होंने कहा, "पीढ़ियों से पुरुष और महिला क्रिकेट अलग-अलग प्रारूपों के रूप में विकसित हुए हैं। 'EQUAL' एक ऐसा सवाल उठाने की हिम्मत करता है जिस पर इस खेल में शायद ही कभी विचार किया गया हो। क्या होगा जब पुरुष और महिला खिलाड़ी एक ही टीम में एक साथ खेलें?"

ADVERTISEMENT