Loading...
मार्नस लाबुशेन को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से किए गए बाहर
मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है

मार्नस लाबुशेन को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से किए गए बाहर

Sep 01, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को आगामी जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरों के लिए घोषित वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने मंगलवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। वनडे विश्व कप 2023 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाबुशेन को हालिया खराब फॉर्म की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है, जिससे वनडे विश्व कप 2027 में उनकी जगह पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

मौका

चयनकर्ताओं ने युवाओं को दिया मौका

विश्व कप से पहले टीम की मजबूती के लिए लिए चयनकर्ताओं ने जोएल डेविस, ओलिवर पीक और कूपर कॉनोली जैसे अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों को माैका दिया है।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जॉश हेजलवुड, जोस इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा, पैट कमिंस (केवल दक्षिण अफ्रीका सीरीज) और मिचेल स्टार्क (केवल दक्षिण अफ्रीका सीरीज)।

कारण

क्या रहा लाबुशेन को बाहर करने का कारण?

लाबुशेन के बल्ले से साल 2024 की शुरुआत से ही वनडे क्रिकेट में रन नहीं निकल रहे थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।

जनवरी 2024 से अब तक लाबुशेन ने वनडे मैचों में महज 21.87 की साधारण औसत से रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।

मुख्य चयनकर्ता बेली ने स्पष्ट किया कि वर्तमान टीम संयोजन में लाबुशेन के लिए कोई जगह खाली नहीं थी। हालांकि, उन्होंने लाबुशेन के टेस्ट भविष्य पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENT

अहमियत

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है यह दौरा

ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की सह-मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में अपने खिताब का बचाव करना है।

बेली के मुताबिक, इन पिचों पर होने वाले आगामी 6 वनडे मैच आगामी विश्व कप की तैयारियों को परखने का सबसे सही मंच हैं।

चयनकर्ताओं ने मार्श, हेड और हेजलवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों को वापस बुलाया है। नियमित कप्तान कमिंस और स्टार्क को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

कैसा है सीरीज का कार्यक्रम?

ऑस्ट्रेलिया टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी।

उसके बाद अगले 2 मुकाबले 18 और 20 सितंबर को खेले जाएंगे। ये तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही होंगे।

इसके बाद कंगारू टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी, जहां 24 सितंबर को डरबन में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

उसके बाद दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मैच 30 सितंबर को पोचेमस्टूफ में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT