Page Loader
शाहरुख खान की जन्मदिन पार्टी में छाए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
शाहरुख खान की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर: एक्स/@airnewsalerts)

शाहरुख खान की जन्मदिन पार्टी में छाए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Nov 03, 2023
02:39 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 302 रन से हराया। इस मैच के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 2 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन था। धोनी शाहरुख की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी समेत कई स्टार ने धोनी संग तस्वीरें शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

पार्टी में नजर आए सितारे

सोशल मीडिया

इन सितारों ने की शिरकत

आमतौर पर धोनी ज्यादा सामाजिक नहीं रहते हैं। वह कम ही ऐसे आयोजनों में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में धोनी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली शर्ट पहन रखी है। धोनी के अलावा पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, एटली, करिश्मा कपूर, करीन कपूर और राजकुमार हिरानी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेल सकते हैं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का प्रदर्शन

IPL 2023 के दौरान धोनी तकलीफ में नजर आए थे, सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जीते हैं। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 4,876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक भी जड़े हैं।