Page Loader
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया
एमएसके प्रसाद ने भारत के लिए 6 टेस्ट खेले (तस्वीर: ट्विटर/@LucknowIPL)

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया

Aug 17, 2023
08:14 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुरुवार को पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएसके प्रसाद को अपना रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, "चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक होंगे। प्रसाद प्रतिभा खोज और प्रतिभा विकास के प्रमुख के रूप में फ्रेंचाइजी की मदद करेंगे।" हाल ही में फ्रेंचाइजी ने एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच नियुक्ति किया था।

प्रदर्शन

IPL 2023 में LSG ने जीते थे 8 मुकाबले

प्रसाद ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट संचालन के निदेशक के रूप में भी काम किया है। प्रसाद ने 1999 और 2001 के बीच भारत के लिए 6 टेस्ट (106 रन) और 17 वनडे मैच (131 रन) खेले। उन्होंने कुल 96 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 4,021 रन बनाए। IPL 2023 में LSG ने 8 मुकाबले जीते और IPL 2022 में टीम ने 9 मैच जीते थे। दोनों ही बार फ्रेंचाइजी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही है।

ट्विटर पोस्ट

LSG ने किया ट्वीट