Loading...
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ श्रीलंका के सबसे छोटे स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच कई मजेदार मुकाबले हुए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ श्रीलंका के सबसे छोटे स्कोर

Aug 10, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा कड़े मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबलों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया तो कई बार गेंदबाजों का दबदबा भी देखने को मिला। श्रीलंका की टीम को भारत के खिलाफ कुछ मुकाबलों में बेहद कम स्कोर पर सिमटना पड़ा है। ऐसे में आइए भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका द्वारा बनाए गए सबसे कम टीम स्कोर पर नजर डालते हैं।

#1

82 रन 

श्रीलंका साल 1990 में भारत दौरे पर थी। चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 288 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका की टीम 51.5 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए थे।

वेंकटपति राजू ने 17.5 ओवर में 13 मेडन के साथ केवल 12 रन खर्च कर 6 विकेट लिए थे। उस मैच को भारत ने पारी और 8 रन से जीता था।

#2

109 रन

साल 2022 के बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 238 रन से करारी शिकस्त दी थी।

भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका केवल 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसका कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका था।

जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 मेडन के साथ 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

#3

119 रन

साल 1994 मे श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आई थी। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया।

उस मैच को भारतीय टीम ने पारी और 17 रन से अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते उतरी श्रीलंका केवल 119 रन ही बना पाई थी।

राजू ने इस मुकाबले में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 23.5 ओवर में 7 मेडन के साथ 38 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

राजेश चौहान ने 3 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

#4

134 रन

साल 2015 के कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। केएल राहुल (108) के शतक की मदद से टीम ने 393 रन बनाए।

श्रीलंका ने जवाब में 303 रन बना दिए।

भारत ने दूसरी पारी 325/8 के स्कोर पर घोषित की। श्रीलंका को 413 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

अश्विन ने 16 ओवर में 6 मेडन के साथ 42 रन देकर 5 विकेट लिए। अमित मिश्रा ने 3 सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENT