Loading...
लॉर्ड्स टेस्ट: सचिन तेंदुलकर ने भरा भारतीय महिला टीम में जोश, दर्ज की ऐतिहासिक जीत
सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स स्टेडियम पहुंचकर भारतीय महिला टीम में जोश भर दिया

लॉर्ड्स टेस्ट: सचिन तेंदुलकर ने भरा भारतीय महिला टीम में जोश, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Jul 13, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले एक ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच में 270 रनों की जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत की नींव मैच के अंतिम दिन की शुरुआत में ही रख दी गई थी, जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अचानक भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। आइए जानते हैं सचिन ने क्या कुछ कहा।

जोश

सचिन ने खिलाड़ियों में भरा जोश

बिना किसी पूर्व सूचना के लॉर्ड्स मैदान पर पहुंचे सचिन ने चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम के साथ लंबा वक्त बिताया।

उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित पूरी टीम से खास बातचीत की और खिलाड़ियों को सफलता का गुरुमंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स पर खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

उन्होंने टीम को दबाव मुक्त होकर खेलने, खेल का आनंद लेने और इस बड़े मौके को यादगार बनाने की सलाह दी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सचिन की भारतीय महिला टीम से मुलाकात का वीडियो

ADVERTISEMENT

परिणाम

सचिन की मुलाकात का क्या हुआ असर?

सचिन से मुलाकात का असर यह हुआ कि भारतीय टीम ने मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

टीम ने पहले सत्र में 20.5 ओवर में इंग्लैंड के शेष 4 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाते हुए 270 रन की शानदार जीत दर्ज कर ली।

इंग्लैंड की टीम 457 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन 62.5 ओवर में 186 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

भारत के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENT