Loading...
लॉर्ड्स टेस्ट: मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
मोहम्मद अब्बास ने लिया 5 विकेट हॉल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

लॉर्ड्स टेस्ट: मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

Aug 30, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लिए। यह उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहला और टेस्ट करियर का कुल 8वां, 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी घातक गेंदबाजी के ही चलते इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 रन पर सिमट गई। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

जोरदार रही अब्बास की गेंदबाजी 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्बास ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में एमिलियो गे को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ और ओली रॉबिंसन को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने कुल 22 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 57 रन देते हुए उन्होंने 5 सफलताएं हासिल की।

उनके अलावा खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

सूची 

इस विशेष सूची में शामिल हुए अब्बास 

अब्बास टेस्ट मैचों में लॉर्ड्स में 5 विकेट हॉल लेने वाले 7वें पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं।

इस मैदान पर खान मोहम्मद ने सबसे पहले 1956 में 5 विकेट हॉल लिया था।

इसके बाद मुदस्सर नजर (1982), वकार यूनिस (1992), मुश्ताक अहमद (1996), मोहम्मद आमिर (2010) और यासिर शाह (2016) ये कारनामा कर चुके थे।

अब्बास ने इस टेस्ट में कुल 9 विकेट (4/73 और 5/57) लिए।

इस मैदान पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर यासिर 10 विकेट हॉल ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT

लक्ष्य 

इंग्लैंड ने दिया 389 रन का लक्ष्य 

में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पारी सिर्फ 110 रन पर ही सिमट गई।

पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 208 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रन का लक्ष्य दिया।

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई हुई है।

ADVERTISEMENT

करियर 

शानदार है अब्बास का टेस्ट करियर 

अब्बास ने साल 2017 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 32 टेस्ट की 57 पारियों में 22.25 की औसत के साथ 128 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 8 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है।

वह मैच में 1 बार 10 विकेट भी चटका चुके हैं।

ADVERTISEMENT