Loading...
लॉर्ड्स वनडे: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 21वीं शतकीय साझेदारी निभाई, ये रिकॉर्ड्स बनाए
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की (फाइल तस्वीर)

लॉर्ड्स वनडे: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 21वीं शतकीय साझेदारी निभाई, ये रिकॉर्ड्स बनाए

Jul 19, 2026
11:23 pm

क्या है खबर?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यह वनडे क्रिकेट में इस जोड़ी की 21वीं शतकीय साझेदारी रही। इसके साथ ही रोहित और विराट की जोड़ी वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनसे आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है।

उपलब्धि

रोहित-कोहली ने इन्हें छोड़ा पीछे 

रोहित और कोहली ने तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया।

इन पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 बार वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी निभाई थी। गांगुली और तेंदुलकर ने 26 बार शतकीय साझेदारी की थी।

सूची में चौथे स्थान पर शिखर धवन और रोहित की जोड़ी है। दोनों ने 18 बार वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की थी।

कोहली और रोहित ने 104 पारियों में 59.10 की औसत से 5,792 रन जोड़ चुके हैं।

आंकड़े

400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे रोहित और कोहली 

रोहित और कोहली की जोड़ी का यह 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। यह जोड़ी पहले ही भारत के लिए एक साथ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

इन्होंने तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ (391) को पीछे छोड़ा था।

वैश्विक स्तर पर संगाकारा और महेला जयवर्धने (550) की जोड़ी पहले पायदान पर है।

उसके बाद श्रीलंका के ही दिलशान और जयवर्धने (426) की जोड़ी दूसरे, संगाकारा और दिलशान (418) की जोड़ी तीसरे स्थान पर है।

ADVERTISEMENT