वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे अंतराल के बाद इन खिलाड़ियों ने की है वापसी
क्या है खबर?
वनडे क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर सभी को हैरान कर दिया। चोट, खराब फॉर्म या अन्य कारणों से टीम से बाहर रहने के बाद इन खिलाड़ियों ने दोबारा वनडे मुकाबले खेले। कुछ खिलाड़ियों की वापसी के बीच कई सालों का अंतर रहा। ऐसे में आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिन्होंने वनडे इतिहास में सबसे लंबे अंतराल के बाद वापसी की है।
#1
जेफ विल्सन (11 साल 331 दिन)
इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जेफ विल्सन हैं।
उन्होंने 28 मार्च 1993 के बाद अपना अगला वनडे मुकाबला 22 फरवरी 2005 को खेला था।
इस तरह उनकी वापसी के बीच 11 साल और 331 दिनों का लंबा अंतराल रहा। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने कुल 6 वनडे मुकाबले खेले, जिनकी 6 पारियों में 20.60 की औसत से 103 रन बनाए।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट लिए।
#2
एहसान आदिल (11 साल और 78 दिन)
पाकिस्तान और USA के लिए वनडे खेल चुके एहसान आदिल दूसरे स्थान पर हैं।
आदिल ने 20 मार्च 2015 के बाद अपना अगला वनडे मुकाबला 6 जून 2026 को खेला था।
इस तरह उनकी वापसी के बीच 11 साल और 78 दिनों का लंबा अंतराल रहा। एहसान आदिल ने अपने वनडे करियर में कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.22 की औसत से 9 विकेट हासिल किए।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 3 विकेट रहा है।
#3
एंडरसन कमिंस (11 साल और 30 दिन)
तीसरे स्थान पर एंडरसन कमिंस हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज और कनाडा के लिए वनडे खेला है।
उन्होंने 19 दिसंबर 1995 के बाद अगला वनडे 18 जनवरी 2007 को खेला था।
इस तरह उनकी वापसी के बीच 11 साल और 30 दिनों अंतराल रहा। उन्होंने अपने वनडे करियर में 76 मुकाबले खेले और 31.61 की औसत से 91 विकेट लिए।
इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 का रहा।
#4
शॉन उडल (10 साल 207 दिन)
चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शॉन उडल हैं।
उन्होंने 28 मई 1995 के बाद अपना अगला वनडे मुकाबला 21 दिसंबर 2005 को खेला था।
इस तरह उनकी वापसी के बीच 10 साल और 207 दिनों का लंबा अंतराल रहा।
उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 11 मुकाबले खेले, जिसमें 9 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/37 का रहा। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट भी खेले थे, जिसमें उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं।