Loading...
लॉकी फर्ग्यूसन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े
लॉकी फर्ग्यूसन ने 250 टी-20 विकेट लिए (तस्वीर: एक्स/@इस )

लॉकी फर्ग्यूसन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े

Jul 26, 2026
02:09 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने द हंड्रेड लीग के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 250 विकेट पूरे किए। कार्डिफ में खेले गए मैच में उन्होंने वेल्श फायर की ओर से खेलते हुए MI लंदन के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। उनकी टीम को 15 रन से जीत मिली। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

फर्ग्यूसन ने लिए 4 विकेट 

फर्ग्यूसन ने 20 गेंदों में 27 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने 10 डॉट बॉल फेंकीं।

क्रिकइंफो के अनुसार, इस प्रदर्शन के साथ ही टी-20 में उनके नाम 217 मैचों में 23.35 की औसत से 251 विकेट हो गए हैं।

फर्ग्यूसन के नौवीं बार मैच में 4 विकेट लिए। उन्होंने एक बार 5 विकेट भी लिए हैं।

कुल मिलाकर हंड्रेड में फर्ग्यूसन ने 24.47 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए फर्ग्यूसन

फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड की ओर से 250 टी-20 विकेट लेने वाले कुल 7वें गेंदबाज बने हैं।

बता दें कि कीवी टीम से सर्वाधिक विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट ने 309 टी-20 की 307 पारियों में 26.38 की औसत के साथ 349 विकेट लिए। हैं

उनके बाद टिम साउथी (348), ईश सोढ़ी (335), जेम्स नीशम (294), मिचेल सैंटनर (271) और एडम मिल्ने (269) टी-20 में 250+ विकेट ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

कैसा है फर्ग्यूसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

फर्ग्यूसन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज 2017 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 54 मैच खेले हैं, जिसमें 17.82 की शानदार औसत और 7.33 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट अपने नाम किए हैं। वह एक बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड से 5वें सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं फर्ग्यूसन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फर्ग्यूसन फिलहाल न्यूजीलैंड की ओर से 5वें सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज सोढ़ी (165), साउथी (164), सैंटनर (142) और बोल्ट (83) हैं।

ADVERTISEMENT