Loading...
लिटन दास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में शामिल
लिटन दास ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बांग्लादेश टीम में शामिल किया गया है

लिटन दास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में शामिल

Aug 01, 2026
07:24 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की चयन समिति ने 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए लिटन दास को बांग्लादेश क्रिकेट टीम में शामिल किया है। ये मैच इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन और मैके में खेले जाएंगे। लिटन को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में बाएं पैर की पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह जिम्बाब्वे के बांग्लादेशी दौरे में नहीं खेल पाए थे।

वापसी

लिटन डार्विन में बांग्लादेश टीम में शामिल होंगे

इस चोट के कारण लिटन जून से ही खेल से बाहर थे, लेकिन उन्होंने अपने पुनर्वास कार्यक्रम पर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

BCB की ओर से शनिवार को जारिए गए बयान में कहा गया है कि 31 वर्षीय बल्लेबाज को पहले टेस्ट मैच के लिए चयन हेतु विचार किया जाएगा। वह टीम में शामिल होने के लिए रविवार को डार्विन के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले टेस्ट में बांग्लादेश टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।

दौरा

बांग्लादेश टीम 23 साल बाद करेगी ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा

यह टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि यह 23 सालों में ऑस्ट्रेलिया का उनका पहला दौरा है।

टीम 13 अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले 6 से 8 अगस्त तक डार्विन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त को मैके में खेला जाएगा।

बांग्लादेश ने आखिरी बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। वह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

ADVERTISEMENT

टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बांग्लादेश की संशोधित टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, मुसफिक हसन और लिटन दास।

बता दें कि लिटन ने बांग्लादेश के लिए 54 मैचों (94 पारियों) में 36.47 के औसत से 3,356 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 141 है।

ADVERTISEMENT