NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके शानदर रिकार्ड्स
    अगली खबर
    IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके शानदर रिकार्ड्स

    IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके शानदर रिकार्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 18, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत आगामी 09 अप्रैल से होगी, जिसमें गत विजेता मुंबई इंडियंस (MI) खिताबों की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

    MI के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने पिछले सीजन में 27.30 की औसत से 366 रन बनाए थे।

    बता दें रोहित IPL में शतक और हैट्रिक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    IPL में रोहित के शानदार रिकार्ड्स और उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    शानदार रहा है रोहित का IPL करियर

    रोहित ने अपने IPL करियर के 200 मैचों में 31.31 की औसत के साथ 5,230 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 39 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    वह लीग में इस समय सिर्फ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    बता दें उनसे आगे इस सूची में विराट कोहली (5,878), सुरेश रैना (5,368) और डेविड वॉर्नर (5254) हैं।

    कप्तानी

    सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं रोहित

    रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI ने रिकॉर्ड पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

    रोहित ने अब तक 116 मैचों में MI की कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 68 मैचों में जीत मिली है। दूसरी तरफ उनकी अगुवाई में 44 मैचों में MI की टीम को हार मिली है।

    कारनामा

    IPL में शतक और हैट्रिक लगाने का कारनामा कर चुके हैं रोहित

    बल्ले से कई कीर्तिमान हासिल करने वाले रोहित ने गेंदबाजी में कमाल किया है।

    उन्होंने IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए अपनी मौजूदा टीम MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी। रोहित ने इस दौरान अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को आउट किया था।

    उन्होंने अब तक लीग में एक शतक लगाया है।

    रोहित IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    आंकड़े

    MI की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

    रोहित पिछले 10 सालों से MI टीम का हिस्सा हैं और अब तक 155 मैच खेल चुके हैं। इस लम्बे अंतराल में उन्होंने 31.47 की औसत से 4,060 रन बनाए हैं।

    उनके बाद कीरोन पोलार्ड MI के दूसरे सबसे ज्यादा रन (3,023) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रोहित MI की ओर से 4,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वह MI की ओर से अब तक सर्वाधिक 31 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    उपलब्धियां

    रोहित की अन्य उपलब्धियां

    रोहित ने IPL में अब तक 39 अर्धशतक लगाए हैं। वह लीग में इस समय विराट कोहली के साथ तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रोहित को अब तक 18 IPL मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला है। उनसे ज्यादा बार यह पुरस्कार एबी डिविलियर्स (23) और क्रिस गेल (22) को मिला है।

    रोहित ने अब तक 200 मैच खेले हैं और धोनी (204) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने अपने हेडकोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को हटाया क्रिकेट समाचार
    IPL के लिए टेस्ट सीरीज मिस करेंगे शाकिब, खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट में नया क्लॉज जोड़ेगी BCB बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL की जगह श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं मुस्तफिजुर रहमान क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ में शामिल हुए किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी राजस्थान रॉयल्स

    रोहित शर्मा

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद भारत लौटेंगे कोहली, टेस्ट टीम में शामिल हुए रोहित इंडियन प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित को कप्तान देखना चाहते हैं इरफान पठान विराट कोहली
    IPL 2020: टॉम मूडी ने चुनी अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन, कोहली-वॉर्नर बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार जीता IPL खिताब इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    27 साल के हुए मोहम्मद सिराज, अब तक के उनके सफर पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21: इस सीजन बने शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर पृथ्वी शॉ
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इयोन मोर्गन की कप्तानी के आंकड़ों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: सचिन-युवराज की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया सचिन तेंदुलकर

    मुंबई इंडियंस

    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    KXIP बनाम MI: दूसरे सुपर ओवर में बुमराह-शमी ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: CSK के सामने होगी मुंबई इंडियंस, पढ़ें पिच रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025