NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज से शुरु होगा लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी का मिशन कश्मीर, 15 दिन देंगे सेवा
    खेलकूद

    आज से शुरु होगा लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी का मिशन कश्मीर, 15 दिन देंगे सेवा

    आज से शुरु होगा लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी का मिशन कश्मीर, 15 दिन देंगे सेवा
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jul 31, 2019, 02:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आज से शुरु होगा लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी का मिशन कश्मीर, 15 दिन देंगे सेवा

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) एम एस धोनी का आज से मिशन कश्मीर शुरु होगा। धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में आतंवाद का खात्मा करने वाली यूनिट में ट्रेनिंग लेंगे। 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) का हिस्सा धोनी अपनी ट्रेनिंग के दौरान गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करते नज़र आएंगे। बता दें कि धोनी की पोस्टिंग आतंकी गतिविधयों का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में होगी।

    जवानों के साथ बैरक में रहेंगे धोनी

    गौरतलब है कि धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैरा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इसी कारण धोनी ने सेना की ट्रेनिंग के लिए सेना प्रमुख बिपिन रावत से परमिशन मांगी थी। सेना प्रमुख की मंजूरी मिलने के बाद ही धोनी ने वेस्टइंडीज जाने से मना कर दिया था। धोनी ट्रेनिंग के दौरान 19 किलो के अस्त्र-शस्त्र उठाकर चलेंगे। साथ ही 50-60 सैनिकों के साथ बैरक में रहेंगे। 15 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान धोनी गार्ड ड्यूटी, गश्त और पोस्ट ड्यूटी करेंगे।

    इस तरह होगी धोनी की ड्यूटी

    बता दें कि गार्ड ड्यूटी में धोनी को रखवाली का काम मिलेगा। इस दौरान उनकी 4-4 घंटे की दो शिफ्ट होंगी। दिन की ड्यूटी में धोनी को सुबह 4 बजे उठना होगा। वहीं रात की ड्यूटी में उन्हें सुबह जल्दी उठने से छूट मिलेगी। वहीं गश्त की ड्यूटी के दौरान धोनी बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड लादकर 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। पोस्ट ड्यूटी में धोनी को एक ही जगह पर खड़े रहना होगा।

    2011 में सेना में शामिल किए गए थे धोनी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से नवाज़ा गया था। धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी को सेना ने यह रैंक इसलिए दी थी, जिससे युवा उनसे प्रेरित हो कर सेनी में शामिल हों। बता दें कि धोनी का सपना सेना में अधिकारी बनना ही था।

    ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे एम एस धोनी

    भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद धोनी की संन्यास की खबरें जोरो पर थी। इस बीच धोनी ने भी वेस्टइंडीज जाने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए ही क्रिकेट से दूरी बनाई थी। हालांकि, धोनी फिलहाल संन्यास नहीं लेंगे। ऐसे में सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम में वापसी हो सकती है। उम्मीद है 2020 टी-20 विश्व कप धोनी टीम में बने रहेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    जम्मू-कश्मीर
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय सेना

    क्रिकेट समाचार

    क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट ? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई विराट कोहली
    युवराज और रायडू के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास क्रिकेट से संन्यास
    विपक्षी टीम कितनी भी मजबूत हो, सौरव गांगुली ने कभी कदम पीछे नहीं हटाए- सुनील गावस्कर सौरव गांगुली
    मैच के दौरान कैमरा पकड़ने वाला अब खेलेगा एशेज, जानिए कौन है यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट

    जम्मू-कश्मीर

    कश्मीर: राज्यपाल और राष्ट्रपति शासन में आई पत्थरबाजी के मामलों में कमी कश्मीर
    अल-कायदा सरगना का नया वीडियो, भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का दे रहा संदेश अल कायदा
    जम्मू-कश्मीर बस हादसाः मृतकों की संख्या बढ़कर 35 पहुंची, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख देश
    गृह मंत्री अमित शाह का संसद में पहला बिल, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की मांग भारतीय जनता पार्टी

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी को रिप्लेस कर पाना कितना मुश्किल होगा? ऋषभ पंत ने कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    योगराज सिंह ने लिया बड़ा यू-टर्न, कहा- मैं खुद धोनी फैन हूं क्रिकेट समाचार
    31 जुलाई से कश्मीर में पैट्रोलिंग करेंगे धोनी, जवानों के साथ लेंगे ट्रेनिंग क्रिकेट समाचार
    क्या विराट कोहली के कहने पर एम एस धोनी ने नहीं लिया संन्यास? विराट कोहली

    भारतीय सेना

    वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी पर बना वीडियो गेम, 31 जुलाई को होगा लॉन्च भारत की खबरें
    सोलन इमारत हादसाः अब तक छह सैनिकों समेत सात लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
    करगिल सालगिरह पर बोले सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, ज्यादा हिंसक होंगे भविष्य के युद्ध पाकिस्तान समाचार
    नदी में बहकर भारत आए बच्चे के शव को भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा भारत की खबरें

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023