LOADING...
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त से की सगाई, सामने आईं तस्वीरें 
कुलदीप यादव ने सगाई कर ली (तस्वीर: एक्स/@mufaddal_vohra)

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त से की सगाई, सामने आईं तस्वीरें 

Jun 04, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। लखनऊ में बुधवार को आयोजित एक समारोह में उनकी सगाई की रस्म हुई। समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी और परिवार के लोग मौजूद रहे। हाल ही में कुलदीप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए नजर आए। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

काम

कानपुर की रहने वाली हैं वंशिका 

वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और LIC में कार्यरत हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह भी मौजूद थे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण कुलदीप की सगाई में देरी हुई है। ये खुलासा सुरेश रैना ने किया था। कुलदीप IPL 2025 में 14 मुकाबले खेले और 15 विकेट लेने में सफल रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

कुलदीप यादव ने सगाई कर ली है