Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: कुलदीप यादव ने 10वीं बार लिया वनडे क्रिकेट में 4 विकेट हॉल
कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम वेस्टइंडीज: कुलदीप यादव ने 10वीं बार लिया वनडे क्रिकेट में 4 विकेट हॉल

Sep 27, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। ये उनके वनडे करियर का 10वां 4 विकेट हॉल रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने दूसरी बार 4 विकेट हॉल लिया। उनकी शानदार गेंदबाजी के ही कारण वेस्टइंडीज 300 रन भी नहीं बना पाई। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही कुलदीप की गेंदबाजी 

कुलदीप ने 10 ओवर गेंदबाजी की और एक मेडन के साथ सिर्फ 40 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4 की रही।

इस खिलाड़ी ने जॉन कैंपबेल (62), जस्टिन ग्रीव्स (101), शाई होप (12) और ज्वेल एंड्रयू (0) को अपना शिकार बनाया।

वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय 19.2 ओवर में 135/1 का था। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के कारण टीम 50 ओवर में 295/7 का स्कोर ही बना पाई।

आंकड़े

कुलदीप ने हासिल की ये उपलब्धि 

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद शमी शीर्ष पर हैं।शमी ने अब तक 16 बार एक मैच में 4 विकेट हॉल लिए हैं।

अजीत अगरकर और कुलदीप इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 12-12 बार ये कारनामा किया है।

कुंबले और जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए वनडे में 10-10 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।

ADVERTISEMENT

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं कुलदीप के आंकड़े 

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2017 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 19 पारियों में 20.27 की औसत से 37 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/6 का रहा है।

अपने वनडे करियर में कुलदीप ने सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लिए हैं।

दक्षिण अफीका के खिलाफ उन्होंने 37 विकेट झटके हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है कुलदीप का वनडे करियर 

कुलदीप ने पहला वनडे 2017 में खेला था। अब तक उन्होंने 122 मैच खेले हैं और इसकी 119 पारियों में 26.70 की औसत से 198 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 का रहा है।

साल 2026 में उन्होंने 5 वनडे खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 37.71 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। उनका इस साल यह पहला 4 विकेट हॉल है।

ADVERTISEMENT