Loading...
कुलदीप यादव वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े
कुलदीप यादव ने 200 विकेट पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

कुलदीप यादव वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े

Sep 30, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने अपने वनडे करियर में 200 विकेट का आंकड़ा छूआ। उन्होंने गुवाहटी वनडे में अपना दूसरा विकेट लेते ही ये मुकाम हासिल किया। वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज कीमो पॉल उनका वनडे करियर का 200वें शिकार बने। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

सबसे कम मैचों में 200 विकेट वाले भारतीय स्पिनर बने कुलदीप 

कुलदीप अब मैचों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने।

भारतीय गेंदबाजों में उनसे तेज सिर्फ मोहम्मद शमी (103) ने ये आंकड़ा छूआ था।

अजीत अगरकर ने 133 मैच और जहीर खान ने 144 मुकाबलों में 200 विकेट पूरे किए थे।

अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ ने 147 मैचों में ये आंकड़ा छूआ था।

ऐसे में कुंबले को पीछे छोड़ते हुए कुलदीप सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

इस सूची में शुमार हुए कुलदीप 

कुलदीप ने 6,319 गेंदों पर अपने 200 वनडे विकेट पूरे किए। वह गेंदों के लिहाज से तीसरे सबसे तेज ये आंकड़ा छूने वाले स्पिनर बने।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज सकलैन मुश्ताक ने 5,451 गेंदों में और अफगानिस्तान के राशिद खान ने 5,782 गेंदों में ये आंकड़ा छूआ था।

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए 6,385 गेंदों का सहारा लिया था।

ADVERTISEMENT

करियर 

शानदार रहा है कुलदीप का वनडे करियर 

कुलदीप ने पहला वनडे 2017 में खेला था।

अब तक उन्होंने 123 मैच खेले हैं और इसकी 120 पारियों में 26.76 की औसत से 200 विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल, और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 का रहा है।

साल 2026 में उन्होंने 6 वनडे खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 36.55 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT