Loading...
क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में हो सकती है वापसी, इस खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका
क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में हो सकती है वापसी

क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में हो सकती है वापसी, इस खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका

Aug 31, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की करीब 5 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी हो सकती है। क्रुणाल को टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की जगह शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने हालिया इंग्लैंड और आयरलैंड दौरों पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन

क्रुणाल ने IPL 2026 में किया दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन

क्रुणाल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) को खिताब जिताने में उनकी अहम भूमिका रही।

उन्होंने पूरे सीजन में 8.41 की शानदार इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए। इसी तरह निचले मध्यक्रम में आकर उन्होंने 145.81 के आक्रामक स्ट्राइक रेट से 226 रन भी बनाए।

उनके इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का भी ध्यान आकर्षित किया है।

निशाना

चयनकर्ताओं के निशाने पर आए अक्षर

भारतीय टी-20 टीम के मुख्य स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिछले कुछ मैचों से अपनी साख के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने पिछले 6 टी-20 मैचों में अक्षर महज 4 विकेट ही हासिल कर सके।

हालांकि, यह तर्क दिया जा सकता है कि इंग्लैंड की परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल नहीं थीं, लेकिन क्रुणाल की मौजूदा फॉर्म और तजुर्बा इस समय अक्षर पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है क्रुणाल का अंतरराष्ट्रीय करियर?

क्रुणाल ने अपने संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 5 वनडे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इन 24 मैचों में उन्होंने कुल 254 रन बनाए हैं और गेंद से 17 विकेट लिए हैं।

लगभग 5 वर्षों से भारत के लिए नहीं खेलने के बावजूद वह IPL में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

उन्होंने अपने IPL करियर में 133.82 के स्ट्राइक रेट से 1,982 रन बनाए हैं और 7.57 की इकॉनमी रेट से 107 विकेट भी लिए हैं।

ADVERTISEMENT