Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने कृष्णप्पा गौतम
  • खेलकूद

    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने कृष्णप्पा गौतम

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 18, 2021, 06:29 pm
    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने कृष्णप्पा गौतम
  • कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कृष्णप्पा गौतम के लिए भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 निराशाजनक रहा था, लेकिन IPL 2021 ने शुरु होने से पहले ही गौतम को ढेर सारी खुशियां दे दी हैं।

    गौतम IPL नीलामी में सबसे महंगे दाम में बिकने वाले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 9.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

    आइए जानते हैं कैसा रहा है गौतम का सफर।

  • इस खबर में
    पंड्या के नाम था सबसे महंगा अनकैप्ड भारतीय होने का रिकॉर्ड इस तरह CSK के हुए गौतम 2017 में पहली बार IPL का हिस्सा बने थे गौतम 2011 में किया था गौतम ने टी-20 डेब्यू
  • क्या आप जानते हैं?

    पंड्या के नाम था सबसे महंगा अनकैप्ड भारतीय होने का रिकॉर्ड

  • 2018 सीजन में मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पंड्या को 8.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब तक पंड्या सबसे महंगे दाम में बिकने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने हुए थे। गौतम ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  • नीलामी

    इस तरह CSK के हुए गौतम

  • 20 लाख बेस प्राइस वाले गौतम के लिए पहली बोली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लगाई थी। KKR का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा था और दोनों फ्रेचाइजियां 7.25 करोड़ रुपये तक की बोली में टक्कर लेती रही।

    इसके बाद CSK ने इस रेस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और SRH के साथ रेस लगाना शुरु किया। 9.25 करोड़ रूपये की बोली पहुंचने पर SRH पीछे हट गई और गौतम CSK के हो गए।

  • 2017

    2017 में पहली बार IPL का हिस्सा बने थे गौतम

  • 2017 में गौतम पहली बार IPL का हिस्सा बने थे और मुंबई इंडियंस ने उन्हें दो करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके बाद अगले सीजन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.2 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा था।

    दो सीजन RR का हिस्सा रहने के बाद गौतम पिछले सीजन ट्रेड होकर किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) गए थे। 2020 सीजन के बाद पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

  • टी-20 डेब्यू

    2011 में किया था गौतम ने टी-20 डेब्यू

  • 32 साल के गौतम ने 2011 में ही अपना टी-20 डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वह केवल 62 टी-20 मुकाबले खेल सके हैं। गौतम ने 62 टी-20 मैचों में 594 रन बनाए हैं और 41 विकेट लिए हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 159.24 का रहा है।

    गौतम कर्नाटक के लिए 42 फर्स्ट-क्लास और 45 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेल सके हैं। 2012 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले गौतम ने 2017 में पहला और इकलौता फर्स्ट-क्लास शतक लगाया था।

  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • IPL 2021
  • IPL नीलामी 2021
  •  
ताज़ा खबरें
  • KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से 15 दिन के लिए धारा 144 सहित कई पाबंदियां लागू
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से 15 दिन के लिए धारा 144 सहित कई पाबंदियां लागू
    देश
  • कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    टेक्नोलॉजी
  • दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    मनोरंजन
  • कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
    कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
    मनोरंजन
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021