NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: जानें, किसको डेट कर रही हैं टॉप महिला सुपरस्टार्स
    खेलकूद

    WWE: जानें, किसको डेट कर रही हैं टॉप महिला सुपरस्टार्स

    WWE: जानें, किसको डेट कर रही हैं टॉप महिला सुपरस्टार्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 25, 2019, 08:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: जानें, किसको डेट कर रही हैं टॉप महिला सुपरस्टार्स

    WWE सुपरस्टार्स की जिंदगी इतनी व्यस्त होती है कि उन्हें अपने पर्सनल लाइफ के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। प्यार की खोज में ये सुपरस्टार्स बाहर नहीं जा सकते हैं और इसी कारण ये अक्सर कंपनी में ही अपना पार्टनर खोजते हैं। वर्तमान समय में कंपनी में बहुत सारी जोड़ियां बन चुकी हैं जो डेटिंग कर रहे हैं। जानें, वर्तमान समय की टॉप महिला सुपरस्टार्स किसको डेट कर रही हैं।

    NXT से ही चल रहा है ब्लिस और मर्फी का प्रेम

    अलेक्सा ब्लिस रॉ की टॉप महिला सुपरस्टार्स में से एक हैं और NXT में रहने के दौरान ही उनकी मुलाकात बडी मर्फी से हुई थी। कंपनी ने ब्लिस को रॉ में बुला लिया, लेकिन मर्फी NXT में ही रह गए और बाद में 205 लाइव चले गए। सुपरस्टार शेक-अप के दौरान मर्फी स्मैकडाउन लाइव में आए हैं। अक्सर ब्लिस अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो डालती रहती हैं। दोनों के इंगेज होने की खबरे आ चुकी हैं।

    यूनिवर्सल चैंपियन के साथ घूम रही हैं 'द मैन'

    बैकी लिंच वर्तमान समय में महिला डिवीजन की सबसे ज़्यादा खबरों में रहने वाली रेसलर हैं। रेसलमेनिया पर स्मैकडाउन और रॉ दोनों चैंपियनशिप जीतने वाली लिंच को अक्सर यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस के देखा जा रहा है। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस बारे में कई बार खबरें छप चुकी हैं। हाल के समय दोनों के एकसाथ घूमने की कई फोटोज इंटरनेट पर आई हैं जिसके बाद खबरों में दम लगने लगा है।

    एंड्राडे के प्यार में गिरफ्तार हैं 'द क्वीन'

    शार्लेट फ्लेयर को महिला डिवीजन की सबसे मेहनती सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। 2018 में स्मैकडाउन लाइव बुलाए जाने के बाद एंड्राडे ने मेन रोस्टर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी बीच 'द क्वीन' को एंड्राडे से प्यार हो गया। रेसलमेनिया के बाद दोनों घूमने गए थे और उनकी कई सारी फोटोज सामने आई थीं। शार्लेट और एंड्राडे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और जल्द ही दोनों बड़ा फैसला ले सकते हैं।

    पूर्व डांस पार्टनर को डेट कर रही हैं निक्की बेला

    निक्की बेला और जॉन सीना का रिलेशन लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा था, लेकिन दोनों के बीच चीजें सही से चल नहीं पायी और उनका ब्रेकअप हो गया। फिलहाल के समय में निक्की ने नया पार्टनर खोज लिया है। Dancing With The Stars में निक्की के पार्टनर रहे आर्तेम चिग्विन्सेव उनके नए पार्टनर हैं। हाल के समय में दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा जा चुका है।

    टॉय डिलिंगर को डेट कर रही हैं पेटन रॉयस

    NXT ने कई लोगों को सुपरस्टार बनाया है और उन्हीं लोगों में से एक हैं पेट रॉयस जो फिलहाल मेन रोस्टर पर द आइकॉनिक्स टीम का हिस्सा हैं। टॉय डिलिंगर NXT में परफॉर्म कर रहे हैं और उनके टैलेंट को देखते हुए जल्द ही उन्हें मेन रोस्टर पर देखा जा सकता है। पेटन और डिलिंगर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर वे इसे स्वीकार करने से कतराते रहते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE की पहली भारतीय महिला पहलवान कविता देवी कौन हैं, जिनके जीवन पर बन रही फिल्म? बायोपिक
    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023