Loading...
IPL 2027 तक किन टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी भारतीय टीम? जानिए पूरा शेड्यूल
बेहद व्यस्त है भारतीय टीम का शेड्यूल (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

IPL 2027 तक किन टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी भारतीय टीम? जानिए पूरा शेड्यूल

Sep 09, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बचा हुआ साल बेहद व्यस्त रहने वाला है। इस साल भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इसके अलावा वेस्टइंडीज और श्रीलंका की मेजबानी करनी है। वहीं, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत ने 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी भी करनी है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले तक भारतीय टीम के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

कार्यक्रम 

ऐसा है अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की सीरीज का कार्यक्रम 

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 3 मैच खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

वहीं, अगले 2 मुकाबले क्रमश: 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज का पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगड़ में खेला जाएगा।

जानकारी

6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। इसके बाद 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच क्रमशः लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।

ADVERTISEMENT

न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा है टी-20 और वनडे सीरीज का कार्यक्रम

22 अक्टूबर (गुरुवार)- पहला टी-20, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबर (शनिवार)- दूसरा टी-20, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबर (मंगलवार)- तीसरा टी-20, वेलिंगटन

30 अक्टूबर (शुक्रवार)- चौथा टी-20, ईडन पार्क, ऑकलैंड

1 नवंबर (रविवार)- पांचवां टी-20, सेडन पार्क, हैमिल्टन

4 नवंबर (बुधवार)- पहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंड

7 नवंबर (शनिवार)- दूसरा वनडे, एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

10 नवंबर (मंगलवार)- तीसरा वनडे, सेडन पार्क, हैमिल्टन

13 नवंबर (शुक्रवार)- चौथा वनडे, बेओवल, टौरंगा

15 नवंबर (रविवार)- पांचवां वनडे, बेओवल, टौरंगा

ADVERTISEMENT

टेस्ट सीरीज 

न्यूजीलैंड दौरे पर 19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत न्यूजीलैंड से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

सीरीज का पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा।

इसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से शुरू होगा।

इस टेस्ट की समाप्ति के साथ ही भारत के न्यूजीलैंड दौरे का अंत होगा।

भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर सभी प्रारूप की सीरीज खेलने वाली है।

श्रीलंका 

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का ये है शेड्यूल

श्रीलंका की टीम अपनी सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली में खेलेगी।

सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु में 16 दिसंबर को खेला जाएगा। आखिरी वनडे मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक और आखिरी मैच 27 दिसंबर को पुणे में होगा।

वनडे मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। वहीं, टी-20 मैच रात 7 बजे से खेले जाएंगे।

जानकारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज 3 जनवरी (कोलकाता), 6 जनवरी (हैदराबाद) और 9 जनवरी (मुंबई) को खेलेगी। ये मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

ऑस्ट्रेलिया 

ये है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पूरा कार्यक्रम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मुकाबला 21 जनवरी से नागपुर में खेला जाएगा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच 29 जनवरी से चेन्नई में खेलेगी।

इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 फरवरी से गुवाहाटी में होगा।

वहीं, चौथा टेस्ट मैच 19 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

इस प्रतिष्ठित सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से अहमदाबाद में होगा। सीरीज के सभी टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।

ADVERTISEMENT