वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले नमन धीर का कैसा है लिस्ट-A करियर?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौपीं। यह किसी भी प्रारूप में नमन का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। इस बीच नमन के लिस्ट-A क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
अब तक 14 लिस्ट-A मैच खेल चुके हैं नमन धीर
घरेलू क्रिकेट में पंजाब से खेलने वाले नमन ने अपने लिस्ट-A करियर में 14 मैच खेले हैं, जिसमें 39.00 की औसत और 106.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन रहा है।
वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 5.84 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं।
टीम
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, और जेडन सील्स।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, और प्रसिद्ध कृष्णा।