Page Loader
WWE रॉयल रंबल 2019: जानिए भाग ले रहे रेसलर्स के नाम, टाइमिंग और टीवी इंफो

WWE रॉयल रंबल 2019: जानिए भाग ले रहे रेसलर्स के नाम, टाइमिंग और टीवी इंफो

लेखन Neeraj Pandey
Jan 26, 2019
12:04 pm

क्या है खबर?

WWE रॉयल रंबल 27 जनवरी दिन रविवार को फीनिक्स अरिजोना में आयोजित किया जाना है। हर साल रॉयल रंबल के साथ रेसलमेनिया की शुरुआत होती है। इस साल भी रॉयल रंबल के बाद 7 अप्रैल से न्यू जर्सी में रेसलमेनिया 35 की शुरुआत होगी। कंपनी ने लगभग आधे से ज़्यादा रेसलर्स के नाम का खुलासा कर दिया है। जानिए उन रेसलर्स के नाम जो रॉयल रंबल में उतर रहे हैं। इसके अलावा इवेंट की टाइमिंग और टीवी इंफो।

समय

रॉयल रंबल के लिए समय और तारीख

रॉयल रंबल 2019 फीनिक्स अरिज़ोना में 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट मुख्य रूप से रविवार को होना है। लेकिन भारत में यह इवेंट 28 जनवरी यानि की सोमवार की सुबह 05:30 बजे से देखा जा सकता है। भारत का समय फीनिक्स के मुकाबले लगभग 13:30 घंटा आगे है। रॉयल रंबल आप सोनी नेटवर्क के सोनी टेन 1, टेन 2 और सोनी टेन 1 एचडी तथा टेन 2 एचडी चैनल्स पर देख सकते हैं।

पुरुष रेसलर्स

कंफर्म रेसलर्स की लिस्ट

रॉयल रंबल में उतरने के लिए 30 सुपरस्टार्स का नाम फाइनल हो चुका है और ये रविवार को अपना जलवा दिखाने को बेकरार होंगे। जॉन सीना चोटिल हैं और उनको लेकर संशय बना हुआ है। उनके अलावा ड्रू मैकइंटायर, डीन एंब्रोज़, सैथ रॉलिंस, समोआ ज़ो, कोफी किंग्सटन, बिग E, ज़ेवियर वुड्स, अपोलो क्रूज़, बैरन कॉर्बिन, एलियास, जिंदर महल, जेफ हार्डी, बॉबी लैश्ली, एंड्राडे, रे मिस्टेरियो, मुस्तफा अली, रैंडी ओर्टन और आर ट्रुथ के नाम घोषित किये गए हैं।

महिला रेसलर्स

रॉयल रंबल में उतरने वाली महिला रेसलर्स

महिला रेसलिंग में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं। निकी और ब्री बेला की जोड़ी काफी दिनों से WWE पर नहीं दिख रही। उनका भाग लेना संभव नहीं लग रहा है। उनके अलावा नताल्या, बेली, एंबर मून, लेसी इवांस, एलेक्सा ब्लिस, रूबी रॉयट, साराह लोगन, लिव मोर्गन, मिकी जेम्स, अलिसया फॉक्स, मैंडी रोज़, सोन्या डेविले, ज़ेलिना वेगा, शार्लेट, नेओमी, टमिना, पेटन रॉयस, बिल्ली के, डाना, लाना, नाया जैक्स, निक्की और कार्मेला के नाम घोषित किये गए हैं।